5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की पूर्व विधायक बोली- ये हैं ‘मिस्टर बंटाधार’, अब भी कांग्रेस हारी तो समझो दिग्विजय ने…

कांग्रेस की पूर्व विधायक बोली- ये हैं 'मिस्टर बंटाधार', अब भी कांग्रेस हारी तो समझो दिग्विजय ने...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 22, 2018

congress

कांग्रेस की पूर्व विधायक बोली- ये हैं 'मिस्टर बंटाधार', अब भी कांग्रेस हारी तो समझो दिग्विजय ने...

भोपाल। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में दरकिनार चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की पूर्व विधायक ने भी झटका दे दिया है। महिला विधायक ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'मिस्टर बंटाधार' कहकर राजनीति गर्मा दी है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान भी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इसी जुमले का इस्तेमाल किया था। इसके बाद प्रदेश में परिवर्तन की लहर आ गई थी।

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले भाजपा वापस सत्ता में आने के लिए फिर से दिग्विजय सिंह के शासनकाल की यादों को ताजा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की ही पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर ने भी 'मिस्टर बंटाधार' कहकर माहौल गर्मा दिया है। परुलेकर ने सोमवार को मीडिया के सामने स्वीकार किया कि दिग्विजय सिंह मिस्टर बंटाधार हैं। उनके प्रचार करने से वोट कटते हैं। परुलेकर ने दिग्विजय सिंह को लताड़ा कि ऐसे समय में क्या जरूरत थी ऐसा बयान देने की।

राजनीति में भूचाल
परुलेकर के इतना कहने के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई खुलकर बाहर आने से हड़कंप की स्थिति है। इधर, परुलेकर के बयान पर बीजेपी ने भी चुटकी लेने में देर नहीं की। परुलेकर दिग्विजय सिंह की सरकार के दौरान विधायक रह चुकी हैं।

दिग्विजय सिंह का वीडियो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि पिछले दिनों दिग्विजय का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वे अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे थे कि उनके भाषण से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। जिसे भी टिकट मिले, चाहे दुश्मन को मिले, उस उम्मीदवार को जिताओ और मेरा केवल एक काम है, कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषणों से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। इसलिए मैं कहीं जाता नहीं हूं। दिग्विजय का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं को फाई देना पड़ी थी।

और क्या बोली परुलेकर
कल्पना ने कहा कि विधानसभा चुनाव पास आ गए हैं, ऐसे में उन्हें इस प्रकार के बयान देने से बचना चाहिए। यह बात सही है कि दिग्विजय मिस्टर बंटाधार हैं और उन्हें ही कांग्रेस का बंटाधार किया है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी कांग्रेस हारी तो समझना ये रायता दिग्विजय सिंह ने ही फैलाया है। यह भी बड़े दिलचस्प बात है कि कल्पना ने यह बयान कांग्रेस कार्यालय में कही है।


यह भी है खास
-दिसंबर 1993 से दिसंबर 2003 तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे।
-वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार मिली।
-भाजपा ने 2003 में 'मिस्टर बंटाधार' नाम से एक किताब छपवाई थी।
-इस किताब को लेकर दिग्विजय ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था।
-आज भी भाजपा कांग्रेस के कार्यकाल की याद दिलाकर वोट मांग रही है।
-कांग्रेस ने भी दिग्विजय को विधानसभा चुनाव में जनता के सामने जाने से रोका है और समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाकर रूठे कांग्रेसियों को मनाने का जिम्मा सौंपा है।