5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी ने बुलाई अचानक बैठक, आज फाइनल हो जाएंगे टिकट

बीजेपी ने बुलाई अचानक बैठक, आज फाइनल हो जाएंगे टिकट

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 20, 2018

bjp

assembly election 2018 candidates list may final today 20 OCT

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को दिल्ली में बैठक कर छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यालय में समृद्ध मध्यप्रदेश कैंपेन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही भोपाल के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया। माना जा रहा है कि भोपाल के सभी प्रत्याशियों के नामों को आज फाइनल कर दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को बुलाई गई आपात बैठक के बाद टिकट के कई दावेदार बीजेपी दफ्तर में जमा हो गए थे। शनिवार को चुनाव अभियान समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस बैठक में तोमर के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विनय सहस्रबुद्धे, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, विजेश लुणावत, भोपाल सांसद आलोक संजर, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, महापौर आलोक शर्मा, बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, पर्यटन निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक, पूर्व महापौर कृष्णा गौर समेत कई नेता शामिल हैं।

टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में कोई दिक्कत नहीं
इधर, शनिवार को बैठक के बाद तोमर ने कहा कि यह बैठक कल से शुरू होने वाले समृद्ध मध्यप्रदेश कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। तोमर ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में कोई दिक्कत नहीं है। चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को फाइनल रूप दे दिया जाएगा।


केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाएंगे नाम
बैठक से पहले मध्यप्रदेश की चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि सूची फाइनल कर ली जाएगी। इसके बाद यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। तोमर ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची कब जारी होगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची अक्टूबर अंत तक जारी कर देगी। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंध समिति की बैठक अगले सप्ताह होगी। जिसमें इन्हें फाइनल रूप दे दिया जाएगा।


सारंग बोले भोपाल की सभी सीटों पर हुआ मंथन
नरेला विधायक विश्वास सारंग ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी कार्यालय में जो शनिवार को मीटिंग हुई है, उसमें भोपाल की सीटों पर मंथन हुआ है। पार्टी में किसी प्रकार का कोई घमासान नहीं है।

क्या है समृद्ध मध्यप्रदेश
-समृद्ध मध्यप्रदेश कैंपेन रविवार को होगा लांच।
-कैंपेन के मद्देनजर सुझाव मांगे जाएंगे।