9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल की बारिश में बाइक पर निकल पड़े CM मोहन यादव, पानी में भीगते की बुलेट की सवारी

cm mohan yadav bike ride बीजेपी की तिरंगा यात्रा, बुलेट से पहुंचे मुख्यमंत्री, तेज बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ उत्साह
2 min read
Google source verification
cm mohan yadav out on a bike ride amidst bhopal rain

भोपाल में बाइक पर निकले सीएम मोहन यादव- image patrika

cm mohan yadav राजधानी भोपाल में रविवार को सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। ऐसे में सीएम मोहन यादव शहर में बाइक पर बैठे नजर आए। वे भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होने बुलेट पर सवार होकर टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यह यात्रा निकाली। रास्ते पर ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। तेज बारिश के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू की तिरंगा यात्रा

राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में रविवार को सुबह से ही उत्साह नजर आया। सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले यात्रा वापस टीटी नगर स्टेडियम की ओर मुड़ गई जहां इसका समापन हुआ।

बाइक की सवारी

CM डॉ. मोहन यादव तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बाइक पर बैठकर टीटी नगर स्टेडियम आए। बुलेट पर पीछे बैठे सीएम ने बाकायदा हेलमेट भी पहना था। सीएम मोहन यादव ने हाथ में तिरंगा झंडा लिया और यात्रा शुरु की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और बीजेपी नेता, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कई बच्चे डोरेमोन और मोटू-पतलू की वेशभूषा में नजर आए।

राष्ट्र ध्वज तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर सीएम मोहन यादव ने संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों, युवाओं, नारीशक्ति और बुजुर्गों सहित सभी देशवासियों से आह्वान करता हूं कि राष्ट्र ध्वज तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प लेते हुए हम सभी विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

निवास पर 'तिरंगा' फहराकर 'हर घर तिरंगा' का शुभारंभ

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा…

आज भोपाल निवास पर 'तिरंगा' फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया।

मैं उन सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली। इस पावन अवसर पर निवास स्थित समस्त स्टाफ के साथ 'तिरंगा यात्रा' में भी सहभागिता की।

आइए, तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए हम सभी संकल्प लें कि देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

जय हिंद!