7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

90 हजार तक पहुंचने वाले हैं सोने के दाम, शादी के सीजन में बड़ा झटका

Gold Silver Rate : सोने के बढ़ते भाव ने दुल्हन के जेवरों के वजन कम कर दिए हैं। लोगों ने बिटिया की शादी के लिए जो बजट बनाया, उससे कम वजन वाले गहने खरीदने पड़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Gold Silver Rate

Gold Silver Rate

Gold Silver Rate :मध्यप्रदेश समेत देशभर में शादियों का सीजन है और सोने के भाव आसमान पर हैं। नवंबर में 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर चल रहा सोना जनवरी में करीब 1800 रुपए कम हुआ। भाव 78,600 पर आया, लेकिन 3 फरवरी से सोना फिर कुलांचे भरने लगा। महज पांच दिन में ही शुक्रवार को भाव 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के बढ़ते भाव ने दुल्हन के जेवरों के वजन कम कर दिए हैं। लोगों ने बिटिया की शादी के लिए जो बजट बनाया, उससे कम वजन वाले गहने खरीदने पड़ रहे हैं।

पहले जहां 6-8 ग्राम की अंगूठी खरीदने की तैयारी थी, दाम बढ़ते ही 4-5 ग्राम पर सिमट गई। दुल्हन के लिए कम वजन वाले हार, कंगन, मंगलसूत्र और बेंदी की खरीदी हो रही है। सर्राफा विशेषज्ञों की मानें तो सोने के भाव(Gold Silver Rate) वैश्विक कारणों से 90 हजार तक जा सकता है। चांदी के भाव की रफ्तार भी तेज है। इस माह 3 फरवरी से 5 दिन में ही यह 1000 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गया। हालांकि इस साल सोने ने निवेशकों को 10% से ज्यादा रिटर्न दिया। 31 दिसंबर 2024 को सोना 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 5 फरवरी को सोना 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

डॉलर की तुलना रुपए कमजोर, सोना होगा 90 हजारी

सोना-चांदी(Gold Silver Rate) के बढ़ते भाव के पीछे वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। डॉलर की तुलना में रुपए का कमजोर होना और देश-दुनिया के बड़े बैंकों के सोना खरीदने में आई तेजी भी बड़ा कारण है। शुक्रवार को 1 डॉलर 87.43 रुपए के बराबर रहा। हालांकि इसमें 16 पैसे की मजबूती आई है। नवनीत अग्रवाल ने बताया, ऐसा ही रहा तो सोना 90 हजारी होगा।

18 कैरेट की ओर रुझान

शादी-ब्याह(Wedding Season) में बेटी-दामाद के लिए अमूमन लोग 22 कैरेट सोने के बने गहनों को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन आसमान छूते भाव को देखते हुए अब लोग 20 और 18 कैरेट वाले सोने की खरीदारी भी करने लगे हैं।

आपका बजट यदि इतना तो ऐसे खरीदी

● 3 लाख का बजट हो तो 37-38 ग्राम सोने के वजन में दुल्हन के लिए हार, बेंदी, मंगलसूत्र और दूल्हे की अंगूठी आ सकती है। यह हल्के वजन में होगी।

● 5 लाख का बजट हो तो 40 ग्राम सोने के वजन में खरीद सकते हैं। हल्के वजन में हार, बूंदे, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया और दुल्हे की अंगूठी।

● 10 लाख का बजट हो तो 80 ग्राम वजन में सोने के जेवर संभव। रानी हार, चार कंगन, मंगलसूत्र, बेंदी, बूंदे और दूल्हे की अंगूठी, चेन आ सकती है।