7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड 1 लाख के पार, शादियों के सीजन में भारी उछाल

Gold Silver Price Today : अक्षय तृतीया से पहले मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। भोपाल-इंदौर सराफा में सोने - चांदी के दाम 1 लाख के पार हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : अक्षय तृतीया से पहले देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। आज खुले सोने के भाव में रिकॉर्ड 3 हजार रुपए प्रति तोला (10 ग्राम) की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी की कीमतें भी 1 लाख पार कर गई हैं।

आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी के दाम आज 22 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम 93,050 , 24 कैरेट का भाव 1,01, 500 और 18 ग्राम सोने का रेट 76,140 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं, 1 किलो चांदी का रेट 1 लाख 1000 रुपए हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- पैसों का लेनदेन करते वक्त सावधान! बाजार में आ गए हूबहू असली जैसे नकली नोट

देशभर में 18 कैरेट सोने का आज भाव

-दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने के रेट 76,140 रुपए खुली है।
-कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में10 ग्राम सोने के रेट 76,010 रुपए खुली है।
-इंदौर और भोपाल में 10 ग्राम सोने के रेट 76,050 रुपए खुली है।
-चेन्नई सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने के रेट 76,900 रुपए खुली है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

-भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने के रेट 92,950 रुपए खुली है।
-जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 93,050 रुपए खुली है।
-हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने के रेट 92,900 रुपए खुली है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

-भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने के रेट 1,01,350 रुपए खुले हैं।
-दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,01,500 रुपए दर्ज की गई है।
-हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,01,350 रुपये खुली है।
-चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,01,350 रुपए खुली है।

यह भी पढ़ें- अफीम उत्पादकों के लिए बड़ी खबर, अब खुद हार्वेस्ट करें अपनी फसल, जटिल नियम से मुक्ति

चांदी के भाव (प्रतिकिलो)

-जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,01,000 रुपए चल रही है।
-चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,10,100 रुपए किलो दर्ज हुई है।
-भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,01,000 रुपए ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें- शादी के लिए ढूंढ रहे हैं सुंदर दुल्हन या दूल्हा तो सावधान! शातिराना ढंग से हो रही ठगी

इस तरह चेक करें खरा सोना

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ये भी जान लें

24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क कर सकते हैं।