
आज तक झूठ नही हुआ इस सपने का फल, जिसने भी देखा है आज है करोड़ों का मालिक!
भोपालः विज्ञान के अनुसार, हमारे सपने एक मनोचिकित्सकीय प्रक्रिया है, इसके मुताबिक़ जिन चीजो़ को हम देखते और सोचते हैं ऐसी चीजें ही हमारे सपने में आती है। विज्ञान के मुताबिक़ यह एक साधारण सी प्रक्रिया है, जिसमें जो बाते हमारे दिमाग़ में स्टोर हो जाती हैं, उन्ही में से कुछ बातें हमें हमारे सपने में दिखाई पड़ती हैं। लेकिन अकसर हमें ऐसे सपने भी दिखाई देते हैं, जिनके बारें में हमने पहले ना कभी सुना था और ना कभी देखा और ना ही सपने में दिखने वाली उस जैसी किसी चीज़ या जगह को देखा होता है पर फिर भी वो चीज़ या जगह हमें स्पष्ट तौर पर दिखाई पड़ती है , तो हम असमंजस में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ हमने ऐसी तो कोई चीज़ कभी सोची भी नही पर यह हमें सपने में क्यों नज़र आई। विज्ञान भी इसका स्पष्ट जवाब नहीं देता, तो हम जानते है, इसे ज्योतिष विज्ञान के नज़रिए से।
ज्योतिष विज्ञान के हिसाब से हर सपने का अपना महत्व होता है। खासतौर पर मनुष्य के सपने हमेशा उसके भविष्य से जुड़े होते है, वह हमेशा एक सांकेतिक भाषा में मनुष्य को सूचित करते हैं। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक़, अक्सर हमारे सपने हमें कई चीजों के संकेत देते हैं। कुछ सपने अच्छे संकेत देते हैं तो कुछ से बुरे। वैसे तो सपनो को कोई जानकार ज्योतिष ही सुलझा पाता है। लेकिन अगर आप भी सपनों के संकेत को समझें तो आप भी अपने सपनों के अर्थ खोज पाएंगे। हालांकि, कुछ सपने तो ऐसे होते हैं, जिनका दिखना इतना शुभ होता है, कि इसके बाद से इंसान की किस्मत ही बदल जाती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही सपने में दिखने वाले शुभ संकेतों के बारे में।
सपने में मिले यह संकेत, तो समझ लें, है कोई शुभ संकेत
-अगर आपको सपने में अमरूद दिखे तो यह एक शुभ संकेत है, यानि सपने में अमरूद दिखना शुभ संकेत माना जाता है। यदि आप सपने में अमरूद खा रहे हैं तो आपको आने वाले समय में अकूत संपत्ति मिल सकती है। इसका मतलब है कि आपको भविष्य में धन की कोई कमी नहीं होगी।
-इसी तरह सपने में आम का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। फलों के राजा आम को सपने में देखने का मतलब है कि आपको आर्थिक रूप से बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। सपने में आम का पेड़ भी दिखना शुभ ही माना जाता है।
-इसके अलावा सपने में किसी भी फल का दिखना पुत्र प्राप्ति के संकेत होते हैं, यानि भविष्य में आपके घर में पुत्र पैदा होगा।
-वहीं, सपने में अगर कोईतालाब, नदी या समुद्र में खुद को डुबते हुए पाएं तो स्वप्न ज्योतिष में इसका मतलब आप भविष्य में कुछ ऐसा अच्छा काम करेंगे जिसके कारण समाज में आपको सम्मान बढ़ेगा।
-साथ ही, सपने में नदी का पानी पीते दिखे तो समझ लीजिए कि, आपको जल्द ही किसी कार्य में सफलता मिलने वाली है। वहीं, सपने में कुएं का पानी दिखने से धन के लाभ की ओर इशारा होता है, वहीं, बाल्टी में पानी भरते हुए देखने का अर्थ है कि कहीं न कहीं से आर्थिक मदद मिलने वाली है।
Published on:
04 Jun 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
