
मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के किसानों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। सूबे की मोहन सरकार ( Mohan Yadav Government ) ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ( Wheat Purchased at Support Price ) की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। अब 25 जून तक किसानों से गेहूं की खरीदी की जाएगी।
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा बैठक लीथी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा के बाद गेहूं खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। दरअसल, मध्य प्रदेश में 15 मार्च से गेहूं उपार्जन का काम चल रहा है, जिसके चलते गेहूं खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।
वहीं सीएम मोहन यादव ने विभाग के अफसरों से गेहूं के सुरक्षित भंडारण के संबंध में भी जानकारी ली है। उन्होंने गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गेहूं खरीदी के लिए 31 मई आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी।
Updated on:
22 May 2024, 11:58 AM IST
Published on:
22 May 2024, 11:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.