5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराना की दुकानों को खोलने जा रही है सरकार, फुटकर विक्रेता बेच सकेंगे सामान

मध्यप्रदेश में किराना की दुकानें फिर से खोलने की योजना बनाई जा रही है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 10, 2020

किराना की दुकानों को खोलने जा रही है सरकार, फुटकर विक्रेता बेच सकेंगे समान

किराना की दुकानों को खोलने जा रही है सरकार, फुटकर विक्रेता बेच सकेंगे समान

भोपाल. लॉकडाउन के कारण बाजार और दुकानें बंद हैं। लॉकडाउन को लेकर संशय बना हुआ है कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलेगा या फिर आगे बढ़ेगा। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए थे कि अगर जरूरत पड़ी तो हम लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में किराना की दुकानें फिर से खोलने की योजना बनाई जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में किराना दुकानों को आंसिक रूप से खोलकर सामग्री की हों डिलेवरी करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अफसर किराना की दुकानों को खोलने की व्यवस्था बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि व्यवस्था के अनुसार, प्रदेश में एक दिन होलसेल और एक दिन फुटकर विक्रेता आंशिक समय के लिए दुकानें खोलकरकर सामान बेच सकते हैं। हालांकि सरकार की ये योजना कब से लागू होगी इसको लेकर कोई बात सामने नहीं आई है।

लॉकडाउन हटा तो क्या होगा सरकार का प्लान
वहीं, दूसरी तरफ अगर लॉकडाउन हटाा जाता है तो सरकार ने उसके लिए भी प्लान तैयार कर लिया है। मध्यप्रदेश में अधिकारी त्रिस्तरीय प्लान तैयार कर रहे हैं। इस प्लान के तहत मध्यप्रदेश में लॉकडाउन खोला जा सकता है।

ये है प्रस्तावित व्यवस्था
पहला जोन: सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर-भोपल में हैं। यहां जरूरी चीजों की खरीदी-बिक्री की छूट रहेगी। सीमाएं सील रहेंगी। जिले में आने के लिए परमिशन लेनी होगी। बाजार बंद रहेंगे।
दूसरा जोन: इस जोन में उन 11 जिलों को रखा जा सकता है, जहां कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। सीएम सील रहेंगी। वहीं, सार्वजानिक स्थलों पर भी पाबंदी रहेगी। छोटे उद्योग और कमर्शियल काम शुरू किए जा सकते हैं।
तीसरा जोन: कोरोना पप्रभावित जिलों को छोड़कर बाकि के 39 जिलों को इस जोन में रखा जा सकता है। इन जिलों में पॉजिटिव केस नहीं मिलने के कारण सबसे ज्यादा ढील दी जा सकती है।