
सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय से 15 विद्यार्थी नीट में चयनित, प्रदेश में रिकॉर्ड
भोपाल. शिवाजी नगर स्थित सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय से एक साथ 15 विद्यार्थियों का नीट में चयन हुआ है। इस सफलता के साथ उत्कृष्ट विद्यालय ने प्रदेश में रिकॉर्ड बना दिया है। किसी सरकारी विद्यालय से एक सत्र में नीट में एक साथ इतने विद्यार्थियों का चयन अब तक नहीं हुआ है।
जेईई एडवांस में रिकार्ड 25 विद्यार्थियों के चयन के बाद नीट में भी सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय ने नया रिकार्ड बनाया है। इस सत्र में उत्कृष्ट विद्यालय से नीट परीक्षा में 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, किसी भी सरकारी स्कूल से इतनी अधिक संख्या में नीट में छात्र कभी चयनित नहीं हुए है। प्रदेश में यह एक विद्यालय से नीट परीक्षा मे चयनित हुए विद्यार्थियों की संख्या का रिकार्ड बन गया है।
नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय की सफलता अपने आप में एक रिकार्ड है। खास बात यह है कि सभी विद्यार्थियों ने अ'छे अंकों के साथ सफल्ता पाई है, इनमें से दो के अंक तो इतने अ'छे हैं कि उन्हें सीधे एम्स में प्रवेश मिलने की संभावना है। इसमें शिक्षकों-प्राचार्यों से लेकर प्रमुख सचिव महोदय का योगदान है। प्राचार्यों को उत्तर कोरिया की यात्रा से लेकर विभिन्न स्तर पर एक्सपोजर दिया गया, जिसके लगातार अ'छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
नितिन सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी
Published on:
02 Nov 2021 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
