2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Controversy: राज्यपाल ने बार-बार की अपने गुजरात की यात्रा, सरकारी विमान का किया निजी इस्तेमाल

Controversy: विवादों में राज्यपाल : प्रमुख सचिव ने राजभवन से मांगा था अहमदाबाद के 'सरकारी' दौरे का विस्तृत ब्यौरा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 27, 2019

madhya pradesh

governor anandiben patel on charges of misuse of official aircraft

हरीश दिवेकर
भोपाल. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ( governor anandiben patel ) सरकारी प्लेन ( official aircraft ) से गुजरात यात्राओं ( gujarat tour ) को लेकर विवाद ( controversy ) में आ गई हैं। सरकारी प्लेन ( government flights ) से निजी यात्राएं करने का खुलासा विमानन विभाग की एक आपत्ति से हुआ। फरवरी में अहमदाबाद यात्रा के दौरान सरकारी प्लेन के क्षतिग्रस्त होने पर विमानन विभाग ने राजभवन से सवाल-जवाब किए थे। इसका राजभवन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

आनंदीबेन भाजपा शासन में गृह राज्य गुजरात आने-जाने के लिए सरकारी खर्च पर हवाई यात्राएं करती रही हैं। यह सिलसिला कांग्रेस सरकार के आने पर भी फरवरी तक चलता रहा, लेकिन आपत्ति के बाद उन्होंने मार्च से सरकारी प्लेन का इस्तेमाल बंद कर दिया। आनंदीबेन को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वे 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश जाकर शपथ ग्रहण करेंगी। अभी वे गृह राज्य गुजरात में हैं। मध्यप्रदेश में लालजी टंडन को राज्यपाल बनाया गया है।

IMAGE CREDIT: patrika

यह हुआ था विवाद
आनंदीबेन फरवरी को सरकारी विमान से अहमदाबाद गई थीं। लौटते समय पक्षी के टकराने से यह विमान क्षतिग्रस्त हो गया। इसे ठीक कराने के लिए तीन माह के लिए ग्राउंडेड करना पड़ा। पीएस अनिरुद्ध मुखर्जी ने राजभवन को पत्र लिखकर पूछा था कि राज्यपाल की अहमदाबाद यात्रा सरकारी कैसे है। वे वहां किस सरकारी कार्यक्रम में गई थीं। राजभवन सरकारी यात्रा का ब्यौरा नहीं दे पाया। बाद में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय को जानकारी दी। तब से आनंदीबेन ने गुजरात जाने के लिए सरकारी प्लेन से दूरी बना ली। वे रूटीन विमान से ही यात्रा कर रही हैं।

एक साल में 13 बार गुजरात गया प्लेन
पिछले साल राज्यपाल की यात्राओं में 31 बार सरकारी प्लेन का इस्तेमाल हुआ। इनमें 13 उड़ानें गुजरात की हैं। आनंदीबेन की गुजरात यात्रा के लिए तत्कालीन भाजपा सरकार ने 4 बार प्राइवेट कंपनी से हैलिकॉप्टर किराए पर लिए और सरकारी खजाने से 85 लाख 61 हजार 352 रुपए खर्च किए। हालांकि ये यात्रा भोपाल से सीधे अहमदाबाद नहीं होकर दिल्ली और मध्यप्रदेश के कुछ जिलों के सरकारी दौरे के साथ की गईं।

क्या कहते हैं अधिकारी

यात्राएं आधिकारिक हैं। यह कहना उचित नहीं है कि राज्यपाल ने मार्च से सरकारी प्लेन लेना बंद कर दिया। अभी जो प्रोग्राम बन रहे हैं, वे रूटीन फ्लाइट से मेल खाते हैं।
-आशुतोष गुप्ता, एडीसी राज्यपाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अहमदाबाद यात्रा को लेकर मैंने राजभवन से सरकारी दौरे की जानकारी मांगी थी, लेकिन वहां से विस्तृत जानकारी नहीं मिली। हालांकि, उसके बाद से राजभवन ने सरकारी प्लेन नहीं लिया है।
-अनिरूद्ध मुखर्जी, प्रमुख सचिव, विमानन विभाग

Story Loader