3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सीलेंस कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी

रैम्प पर ट्रेंडी कलेक्शन

2 min read
Google source verification
girl

एक्सीलेंस कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी

भेपाल। एक्सीलेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स ने शनिवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी में अपनी क्रिएटिविटी से सभी का दिल जीता। कार्यक्रम में फैशन डिजाइनिंग विभाग के छात्रों ने फैशन रिसर्च, ट्रेंड रिसर्च, ओरिजेनेशन का कलेक्शन प्रेजेंट किया। इसमें 11 छात्रों ने अपने शानदार कलेक्शन के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाई, अपनी कल्पनाओं को साकार रूप देते हुए एसेसरीज, फुटवियर, मेकअप और स्टाइलिंग खुद की।

शो में नन्ही मॉडल 5 वर्ष की अवनि सिंह ने लेस एंड ब्रेस ग्रुप के लिए वाक की, जिसमें खूबसूर ब्लू फ्रॉक प्रजेंट किया। इसके अलावा सुरभी का बोहेमियन एंड एथनिक कलेक्शन शानदार रहा। कलेक्शन में डिफरेंट स्टाइल ब्लॉउज और कॉलर्स का कॉम्बो प्रजेंट किया गया। सुरभि कहती हैं कि उन्होंने यंग गल्र्स के लिए ड्रेस डिजाइन की है। वे सबसे ज्यादा एथनिक आउटफिट की डिमांड करती हैं क्योंकि ये कम्फर्टेबल फील देती है। आज के बदलते समय में फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है।

पर्यावरण पर बेस्ड ब्लैक एंड वाइट

स्टूडेंट्स ने नेचर थीम पर भी कलेक्शन प्रेजेंट किया। इसमें ब्लैक एंड व्हाइट थीम प्रजेंट करने वाली साक्षी ने बताया कि आज कल लोग नेचर का ध्यान नहीं रख रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके कारण खूबसूरत रंगीन नेचर ब्लैक एंड वाइट हो गया है। मैंने अपनी थीम में यही मेसेज दिया है। इसी कारण उन्होंने मेक अप में डार्क लिपस्टिक, बिंदी और स्मोकी आईज का इस्तेमाल किया।

स्टूडेंट्स कॉर्डिनेटर्स का हुआ अभिनंदन

इधर एलएनसीटीएस और एलएनसीटीई के द्वारा टेक्फेस्ट 'प्लेनेट इंजिनीयर्स 2018' का आयोजन किया गया। इसमें तकनीकी, सांस्कृतिक, सामाजिक, पर्यावरणीय एवं खेलकूद गतिविधियों में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के ईवेंट कॉर्डिनेटर्स का अभिनंदन एक समारोह में किया गया। 150 स्टूडेंट्स का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर एलएनसीटी के चेयरमैन जय नारायण चौकसे एवं वाईस चेयरपर्सन पूनम चौकसे ने किया। इस अवसर पर जेएन चौकसे ने कहा कि हमें सदा कुछ नया करते रहना चाहिए और उसे नए तरीके से करना चाहिए। आप कहीं भी हों घर या कार्य स्थल पर आपका अपना योगदान होना चाहिए और कर्म ही पूजा का अनुसरण करना चाहिए। पूनम चौकसे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सकारात्मकता में वृद्धि करते हैं।

Story Loader