- महिला हज यात्रियों के लिए भी हुई शामिल - ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी का आयोजन
भोपाल। राजधानी में रविवार को हज का पहला तरबियाती कैम्प आयोजित किया गया। बारिश के बाद भी यहां 153 हजयात्री शामिल हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। इनके लिए यहां व्यवस्था की गई थी। हज से जुड़ी बातें कैम्प में लोगों को बताई गई। यहां ट्रेनिंग किट भी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार एक हजार रियाल की व्यवस्था हज यात्रियों को पहले से करनी है। हज कमेटी यह इंतजाम नहीं करेगी।
एक दिवसीय कैम्प अजीम मस्जिद छोला रोड के पास हुआ। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की ओर से हुए इस आयोजन की शुरुआत शुरुआत तिलावते कलाम पाक से हुई। यहां मास्टर ट्रेनर से ट्रेनिंग ले चुके मुफ्ती फैयाज साहब और हाजी मोहम्मद तौफीक साहब ने लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सी गलतियां बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। हज यात्रियों को सामान ले जाने से लेकर एयरपोर्ट और उसके आगे कई बातों का ख्याल रखना है।
शाम को दुआ के साथ समापन
कैम्प में प्रशिक्षण की शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे से हुई। शाम साढ़े छह बजे दुआ के साथ इसका समापन हुआ। कैम्प में हज से जुड़ा धार्मिक महत्व और मक्का मदीना में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
पूरे प्रदेश में आयोजन
तरबियाती कैम्प का आयोजन रविवार को पूरे प्रदेश के जिलों में हुआ। बारिश के बाद भी लोग हज के तरीके सीखने के लिए पहुंचे। सागर में दिवसीय कैम्प हुआ। यहां प्रोजेक्टर और मॉडल के माध्यम से मक्का और मदीना की जियारत के बारे में बताया गया।