15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haj Yatra 2024: हज यात्रा के लिए मुंबई से सस्ती फ्लाइट, देखें डिटेल्स

भोपाल-इंदौर से बीते साल 45 सौ यात्री हुए थे रवाना, कम हुई संख्या, खर्च बढऩे से हजयात्रा के लिए मुंबई से जाना पसंद कर रहे यात्री...>

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 01, 2024

haj-yatra.png

हजयात्रा 2024 के लिए यात्रियों का चयन हो चुका है। सेंट्रल हज कमेटी से कुर्रा के द्वारा सभी के नाम तय हो गए है। हजयात्रा पर रवाना होने के लिए भोपाल और इंदौर से सीधी हज उड़ान के विकल्प के बाद भी अधिकांश लोगों ने मु्बई से यात्रा का विकल्प चुना है। पिछले साल के मुकाबले 80 फीसदी तक की गिरावट की सूचना है। बीते वर्ष प्रदेश से करीब छह हजार लोग हजयात्रा पर रवाना हुए थे। इनमें से करीब 4500 लोगों ने भोपाल और इंदौर को चुना था। यहां से हज की सीधी उड़ानें थी। बाकी मु्बई से रवाना हुए थे। मु्बई और प्रदेश में हजयात्रा के खर्च में 65 हजार से अधिक अंतर रहा। जिसका काफी विरोध हुआ था। मांग के बाद भी इसमें बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में लोगों ने हज आवेदन के दौरान प्रदेश से यात्रा का चुनाव नहीं किया। हजयात्रा के लिए इस बार 9147 आवेदन आए थे। कुर्रा के दौरान 6790 लोगों का चुनाव हुआ।

पदाधिकारियों ने कहा- अभी तय नहीं हुआ किराया राज्य हज कमेटी सचिव मसूद अख्तर ने बताया कि हज 2024 का खर्च तय होना बाकी है। गाइड लाइन में खर्च का जो विवरण दिया गया है वह पिछले साल का है। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के मोहम्मद तौफीक ने बताया कि अधिकांश लोगों ने मु्बई को विकल्प चुना है। भोपाल और इंदौर से यात्रा पर जाने वाले कम हैं।

किराए में अंतर बना कारण

हजयात्रा 2024 के लिए सेंट्रल हज कमेटी से गाइड लाइन जारी की है। हज खर्च को लेकर 2023 की सूची इसमें दी गई। इस सूची में भोपाल से मु्बई के मुकाबले हजयात्रा का खर्च 68 हजार रुपए और इंदौर से करीब 60 हजार रुपए अधिक है। इसी को देखते हुए यात्रियों ने प्रदेश की बजाय मु्बई को चुना है। सूची के मुताबिक मु्बई से रवाना होने वाले एक यात्री का हजयात्रा खर्च 3 लाख 4 हजार रुपए है तो वहीं भोपाल से जाने वालों को 3 लाख 62 हजार रुपए है।

यह भी पढ़ेंः

कौन जा सकता है हज यात्रा पर और कितना आता है खर्च, जानिए डिटेल्स