5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ से घिरा हरदा, पुल डूबने से नर्मदापुरम व खंडवा सड़क बंद हुई, देखें Video

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मोरटक्का पुल पर नर्मदा का पानी आ चुका है जिससे पुल बंद कर दिया गया है। धार में भूस्खलन के कारण धरमपुरी मांडू मार्ग बंद हो गया है। रतलाम के सरोज सरोवर बांध का गेट भी खोल दिया गया है। इस बीच हरदा दोनों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है।

2 min read
Google source verification
hrda.png

हरदा दोनों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है।

एमपी में लगातार तेज बरसात के कारण बाढ़ आ गई है। मालवा निमाड़ अंचल में सबसे बुरे हालात हैं। खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, उज्जैन, इंदौर, रतलाम में भारी बारिश हुई जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर चुका है। इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मोरटक्का पुल पर नर्मदा का पानी आ चुका है जिससे पुल बंद कर दिया गया है। धार में भूस्खलन के कारण धरमपुरी मांडू मार्ग बंद हो गया है। रतलाम के सरोज सरोवर बांध का गेट भी खोल दिया गया है। इस बीच हरदा दोनों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है।

खंडवा में रात भर से चल रही बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। जगह-जगह जल भराव की स्थिति बन गई। आनंद नगर को जोड़ने वाले रामेश्वर और तीन पुलिया में पानी होने से एकमात्र लाल चौकी वाला रास्ता ही खुला है।

इधर खंडवा पंधाना मार्ग पर छोटी आबना नदी में बाढ़ आने से पुल के ऊपर पानी आ गया, जिसके कारण आवागमन बंद हो गया।

वही एक दिन पहले ही बारिश की चेतावनी होने के बावजूद भी प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की थी। ऐन वक्त पर शनिवार सुबह स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया, लेकिन तब तक कई स्कूलों में बच्चे भीगते हुए शाला पहुंच चुके थे। यहां आने के बाद उन्हें पता लगा कि स्कूलों में छुट्टी है, इसके बाद भीगते हुए वापस घर लौटे।

बारिश और बांधों के गेट खोलने से नर्मदा उफान पर आ चुकी है। सरदार सरोवर बांध भी पानी से लबालब हो गया है। यहां का एक गेट 0.5 मीटर खोला गया है।

नर्मदापुरम संभाग में हरदा जिले में 24 घंटो से हो रही तेज़ बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। अजनाल ओर गंजाल नदी के पानी पुल पर आने से जिले का खंडवा ओर नर्मदापुरम से संपर्क टूट गया है। वहीं शहर की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया।

शनिवार सुबह 5 बजे से अजनाल नदी का पानी का पानी पुल पर आने के कारण खंडवा रोड़ पूरी तरह बंद हो गया। वही नर्मदापुरम रोड़ पर छिदगांव के पास गंजाल नदी का जल स्तर बढ़ने से पुल पर दो से तीन फीट तक पानी आ गया। इससे नर्मदापुरम जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। प्रशासन ने निचली बस्तियों को खाली करवाया। सुरक्षा के लिहाज से जिला होमगार्ड ओर NDRF की टीम को निगरानी के लिए लगाया है।

खरगोन में जिला प्रशासन का अलर्ट जारी हुआ है। संपूर्ण ज़िले में 12 घंटे से कम समय में लगभग 6 इंच बारिश हुई है। महेश्वर में 10 इंच से अधिक पानी गिरा। यहां अभी भी भारी बारिश हो रही है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सभी ज़िलेवासी सतर्क रहें, अनावश्यक घर से न निकलें।