11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू मार्केट में हॉकर्स गिरोह सक्रिय, करते हैं लाखों की वसूली

पुलिस प्रशासन से लेकर स्थानीय व्यापारी भी इन पर कार्रवाई करने से बचते हैं

2 min read
Google source verification
new market

new market

भोपाल. न्यू मार्केट में हॉकर्स के चार गिरोह काम करते हैं। इन्होंने बाजार को अपने स्तर पर चार से पांच क्षेत्रों में बांट रखा है और किसी माफिया की तरह ये तय करते हैं कि किसे बैठने देना है और किसे नहीं। स्थानीय व्यापारियों से लेकर प्रशासन तक इन पर कार्रवाई करने से बचता है।
एक दुकान के लिए कम से कम 500 रुपए वसूले जाते हैं। यानी गिरोह संचालित करने वालों के लिए अवैध हॉकर्स की दुकानें न्यूनतम ढाई लाख रुपए तक की रोजाना कमाई करा देती है। गौरतलब है कि इन्हीं हॉकर्स को हटाने की कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों पर स्थानीय नेताओं का दबाव बना और उन्होंने बाकायदा प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया है। पुलिस, निगम व जिला प्रशासन न्यू मार्केट को नो-हॉकर्स जोन बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते करीब एक माह से यहां स्थायी दुकानदारों के अलावा किसी को भी दुकान नहीं लगाने दी जा रही है।

व्यापारियों से मारपीट
अवैध हॉकर्स के खिलाफ बोलने की सजा स्थायी दुकानदारों को भी भुगतना पड़ी है। बीते सालों में देखें तो यहां झंकार म्यूजिक के कालूभाई से मारपीट हुई थी। दुकान के सामने कुल्फी की दुकान लगाने पर विवाद हुआ था। यहां के रमेश साइकिल स्थायी दुकानदार के साथ भी मारपीट हो चुकी है। इन्होंने हॉकर्स को दुकान लगाने से इनकार किया तो घर जाते समय रास्ते में रात 12 बजे चाकू मारा गया था।

ऐसे समझें बाजार के गिरोह
हनुमान मंदिर के सामने से टॉप एंड टाउन के सामने। यहां से ग्वालियर स्वीट हाउस तक की रोड पर 150 अस्थायी दुकानें लगवाई जाती है। ये पूरा क्षेत्र चौहान गैंग संचालित
करती है।
पिंक पार्किंग गणेश चौक के पास से 40 से अधिक अस्थायी दुकानें लगती है। यहां इन दुकानों का संरक्षण और प्रबंधन राजाभाई की गैंग कराती है।
100 से अधिक अस्थायी दुकानें सब्जी मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक वर्ग विशेष के लोगों की गैंग है। इसी वर्ग के लोगों को यहां एंट्री मिलती है।
नोट: इसी तरह बाजार के बाहर भी पुरी तरह से गिरोह चलता है।

बाजार में अवैध हॉकर्स के खिलाफ हम व्यापारी खड़े हुए हैं और अब किसी का भी दबाव हो, हम नहीं झुकेंगे।
सतीश गंगराड़े, अध्यक्ष, न्यू मार्केट व्यापारी संघ