4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादाम तेल स्किन में तुरंत ला देता है ‘GLOW’, जानिए कई बड़े फायदे

जानिए बेमिसाल फायदे...

2 min read
Google source verification
badam-rogan-in-nose-main.jpg

health benefits of almond oil

भोपाल। बादाम का तेल कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि शरीर पर लगाने के लिए भी किया जाता है। वैसे बादाम तेल को आप में से कई इस्तेमाल भी करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि बादाम तेल कई सारी बीमारियों से आपको बचा सकता है। बादाम तेल के नियमित सेवन से एक ओर जहां दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है वहीं ये दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जानिए अन्य बेमिसाल फायदे...

- बादाम का तेल त्वचा पर लगाने से स्किन सेल्स को पूरा पोषण मिलता है। इससे हमारी स्किन खूबसूरत और सेहमंद बनती है। इसमें मौजूद विटमिन्स और मिनरल्स हमारी त्वचा के रोम छिद्रों के जरिए अंदर जाकर हमारी मसल्स और वेन्स को मजबूत करते हैं।

- बादाम तेल के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम अगर सही है तो बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता हैं.

- बादाम के तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं। ओमेगा-6 दिमाग की सेहत के लिए एक आवश्यक तत्व है. इससे दिमाग को पोषण मिलता है.

- अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आज से ही बादाम के तेल को अलग-अलग रूपों में लेना शुरू कर दें. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है।

- बादाम के तेल में मौजूद विटमिन-ई हमारी आंखों के पास की नाजुक त्वचा को पूरा पोषण देता है। इससे हम डार्क सर्कल की समस्या से बचे रहते हैं। आंखों के आस-पास इससे मसाज करने पर आंखों की जलन और थकान दूर करने में मदद मिलती है। रात को इस तेल से चेहरे की मसाज करके सोने पर डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है।

5. बादाम का तेल विटामिन ई, विटामिन डी और पोटै‍शियम का खजाना है. इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं.