13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतरे में डालकर खाएं ये 1 चीज, कई बीमारियों का कर देगा काम तमाम….

संतरा है हेल्थ के लिए हेल्दी....

3 min read
Google source verification
eq39wu-u8aagctp.jpg

orange

भोपाल। इस समय सभी लोग अपने घरों में है। खाने की नई-नई चीजों को बना रहे है। साथ ही खाना खाने के बाद फलों का सेवन भी कर रहे हैं। इस समय फलों में संतरा भी मार्केट में आ रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि संतरा हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। शहर की डॉयटीशियन रितु बताती है कि संतरे को लोग अलग-अलग तरीके से खाते हैं। आज हम आपको वो तरीका बताएंगे जिससे आप कई सारी बीमारियों को दूर कर सकते हैं।

संतरा एक प्रसिद्ध फल है जो की लगभग हर देश में पाया जाता है। संतरे में कई तरह के विटामिन, खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए फायदमेंद होते हैं। साथ ही अगर इस फल का सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो कई बीमारी से शरीर की रक्षा भी जा सकता है। डॉयटीशियन रितु कहती है कि इस फल को या तो छिलकर खाया जा सकता है या फिर इसका जूस भी बनाकर पीया जा सकता है। इसके अलावा कई लोगों द्वारा संतरे के फल से बनी चाय का भी सेवन भी करते हैं। इस फल को खाने से त्वचा, शरीर और बालों को कई तरह के लाभ भी पहुंचते हैं। जानिए संतरे के अन्य लाभ.....

- संतरे में विटामिन सी काफी अधिक पाया जाता है और ये विटामिन जुकाम और कफ जैसी बीमारियों को दूर रखने में मददगार होता है। इसलिए जिन लोगों को जुकाम की समस्या रहती है, वो इसका सेवन करना शुरू कर दें।

- किसी भी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है। इसके विपरीत इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है। साथ ही इसमें काला नमक डालकर खाने पर पाचन क्रिया भी सही रहती है।

- संतरे में एंटी-ऑक्सिडेंट तत्व भी होते हैं जो स्किन को झुर्रियों से बचाते हैं। कहा जाता है कि यदि संतरे का रोजाना सेवन किया जाता है तो यह यंग लुक को बनाए रखने में मदद करता है।

- संतरे में बी6 विटामिन बड़ी मात्रा में होता है। यह शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। वहीं फल में मौजूद हेस्परिडिन ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

- संतरा कैरोटेनोइड्स का रिच सोर्स है। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंख में मौजूद म्यूकस मेंबरेन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

- इस फल को खाकर आप टेंशन भगा सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक इस फल में मौजूदा वार्म साइट्रस सुगंध टेंशन को दूर करने में मदद करती है।

- आप अगर नियमित रूप से इस फल के छिलके के पाउडर का लेप बनाकर, उसे अपने चेहरे पर लगाएं, तो त्वचा की टैनिंग से निजात पाया जा सकता हैं।

- इस फल के जूस को कंडीशनर की तरह भी उपयोग किया जा सकता है और बालों में इसे लगाकर बालों की चमक को और बढ़ाया भी जा सकता है।

- संतरे घुलनशील और अघुलनशील फाइबर और सेल्यूलोज में समृद्ध होते हैं। ये गर्भावस्था के दौरान होने वाले अनियमित शौच और कब्ज जैसी आम समस्या को ठीक करने में मदद करता है। संतरे में मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं जैसे पेट फूलना आदि से राहत दिलाते हैं।