
जानिए मखाना खाने के अनगिनत फायदे....
भोपाल। मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है जिसे हम सूखे मेवों में शामिल करते हैं। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो इसके अगगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं। डॉयटीशियन रश्मि बताती है कि इसमें सोडियम, कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। मखाने खाने से लंबे वक्त तक पेट भरे होने का अससास होता है जिसकी वजह से अनहेल्दी चीजों के लिए क्रेविंग नहीं होती। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।
मखाने का नियमित तौर पर सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। पेट की समस्याओं से लेकर दिल की बीमारियों तक में मखाना बेहद फायदेमंद होता है, जानिए मखाना खाने के फायदे....
- अगर आपको पाचन की परेशानी है तो इसके लिए मखाने का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। ऐसा कहा जाता है कि पुरानी से पुरानी कब्ज को भी मखाने के सेवन से दूर किया जा सकता है।
- मखाने अनिद्रा और तनाव की समस्या को भी दूर करता है।
- अगर आप रोज सुबह खाली पेट मखाने खाते हैं तो आपको मधुमेह की बीमारी कभी नहीं होती है। मखाने के सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है।
- मखाने के नियमित इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर की समस्या से काफी हद छुटकारा मिल सकती है। कारण यह है, कि इसमें पाया जाने वाला एक विशेष एल्केलाइड हाइपरटेंशन की समस्या को नियंत्रित करने का काम करता है। हाइपरटेंशन के कारण ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म लेती है।
- मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी मखाना खाना बहुत फायदेमंद रहता है। अगर आपकी मांसपेशियां समय-समय पर अकड़ जाती हैं तो आपको नियमित रूप से मखाना खाना शुरू कर देना चाहिए।
- मखाने सेहत के साथ ही चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में भी मदद करते हैं। क्योंकि मखाने में एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों के साथ फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं।
Updated on:
20 Nov 2019 04:01 pm
Published on:
19 Nov 2019 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
