भोपालPublished: May 20, 2019 01:33:23 pm
Ashtha Awasthi
जानिए पोहा खाने के फायदे.....
भोपाल। गर्मी के दिनों में सुबह के नाश्ते को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। डॉक्टर्स भी कहते है कि शरीर को फिट रखने के लिए सुबह का नाश्ता जरुर करना चाहिए। कई लोगों को नाश्ते में पोहा खाना बहुत पसंद होता है। वैसे डॉयटीशियन पवित्रा श्रीवास्तव बताती है कि पोहा स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक होता है। पोहा का उपयोग कई प्रकार के व्यंजनों को तैयार करने के लिए किया जाता है। पोहा कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ है जो हमें पयाप्त ऊर्जा और शक्ति दिलाने में सहायक होता है।