7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी का सितम, रोज अस्पताल पहुंच रहे हजारों मरीज, डायरिया-पेट दर्द की शिकायतें बढ़ी

MP News : बढ़ती गर्मी के कारण राजधानी के अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। अकेले जेपी हॉस्पिटल की ओपीडी में रोजना 1200 से 1500 मरीज आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
MP News

MP News : बढ़ती गर्मी के कारण राजधानी भोपाल के अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। अकेले जेपी हॉस्पिटल की ओपीडी में रोजना 1200 से 1500 मरीज आ रहे हैं। यहां बीते 19 दिनों में 28,500 लोग पहुंचे। इनमें सबसे अधिक डायरिया, उल्टी, दस्त और वायरल फीवर के मरीज थे। इमरजेंसी में भी रोजाना 30 से अधिक मरीज आ रहे हैं। एकाएक डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है।

ये भी पढें - Alert : डॉक्टरों ने किया अलर्ट, अस्पतालों में मरिजों की भीड़, 14 दिन में 7 हजार से ज्यादा मरिज

बच्चा वार्ड फुल

जिले के बाहर के भी मरीज भी भोपाल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि जेपी हॉस्पिटल के बच्चा वार्ड में ही 20 से अधिक मरीज भर्ती हैं। वार्ड फुल है।

पर्याप्त मात्रा में पीते रहें पानी

जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा वार्ड में 20 से अधिक मरीज उल्टी, दस्त की शिकायत पर पहुंचे। इनमें से एक की हालत बिगडऩे पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्होनें कहा कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

डिहाइड्रेशन के मुख्य लक्षण

  • अधिक प्यास लगना
  • सिर में दर्द
  • डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में कमजोरी और थकान
  • चक्कर आना
  • मुंह और जीभ सूखना
  • यूरीन का रंग गहरा होना
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • चिडचिड़ापन

गर्मी बढऩे से बढें मरीज

गर्मी बढऩे की वजह से मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। गंभीर रूप से प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है। अन्य को दवा देने के साथ ही गर्मी से बचने की सलाह दिया जा रहा है- डॉ.राकेश श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक, जेपी हॉस्पिटल