भोपाल

इन 10 जिलों में RED Alert, फिर बन रहे हैं भारी बारिश के आसार, रहें सावधान

बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 10 जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

भोपालOct 02, 2019 / 06:10 pm

Faiz

भोपाल/ मध्य प्रदेश में जिस तरह मानसून ने देर से दस्तक दी थी, उसी तरह अब इसकी विदाई भी देर से हो रही है। इतिहास में पहली बार मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 अक्टूबर तक मानसून रहने के संकेत दिये हैं। हालांकि, बीते 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 43 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। इधर, केन्द्रीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश को अधिक बारिश वाले 11 राज्यों की सूची में शामिल किया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अक्टूबर दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 10 जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Sinus से हैं परेशान तो दवा नहीं ये कारगर मसाज दिलाएगा आपको आराम

इन जिलों पर येलो और रेड अलर्ट

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर, मंदसौर, दतिया, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, शाजापुर जिले में बुधवार को अनेक स्थानों गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

 

पढ़ें ये खास खबर- लंबे समय तक बने रहेंगे चुस्त तंदुरुस्त और जवान, बस रोज़ाना सिर्फ 10 मिनट करलें ये 3 आसन

गुजरात के पास बना सिस्टम

मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, वैसे तो सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो जानी थी, लेकिन गुजरात के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र सक्रीय है, जिसके कारण मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। हवा का रुख प्रदेश की ओर होने के कारण मानसूनी बादलों की सक्रीयता प्रदेश में बढ रही है। इसके असर के चलते एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरु होने के आसार हैं। हालांकि बीच-बीच में अब धूप खिलने और बादल होने से लोग वायरल की चपेट में आने लगे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- 10 लाख लोगों में से कोई एक होता है इतना भाग्यशाली, जिसके इस खास स्थान पर होता है तिल

10 हजार करोड़ के नुकसान, 15 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

इस साल प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते करीब 10 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है। इसमें 8 हजार करोड़ की फसल खराब हुई है, जबकि 2 हजार करोड़ रुपए लागत की सड़कें, सरकारी भवन और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आकलन के लिए केन्द्रीय दल निरीक्षण कर चुका है। बाढ़ से मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा में सोंयत और भिंड-मुरैना में ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। साथ ही इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने लगभग 15 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद की है, जिसकी पुष्टी कुछ दिनों पहले जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने की थी। हांलांकि, बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। वहीं, इस बीच वर्षाजनित हादसों में 200 से ज्यादा लोगों की मौतें हुईं। प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों को अब तक सौ करोड़ से ज्यादा की राहत राशि बांट चुकी है। साथ ही, राज्य ने केन्द्र सरकार से भी राहत पहुंचाने की अपील की है।

Home / Bhopal / इन 10 जिलों में RED Alert, फिर बन रहे हैं भारी बारिश के आसार, रहें सावधान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.