भोपाल/ आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में हम अपने काम के बीच सेहत के लिए खास समय नहीं निकाल पाते, जिसका नतीजा ये है कि, ज्यादातर लोग आज तनाव से ग्रस्त हैं। या यूं कहें कि, आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी चीज़ को लेकर तनाव में है। किसी को व्यापार में हो रहे उतार चढ़ाव को लेकर तनाव है, तो किसी को कारोबार में कॉम्पिटिशन का तनाव है। नौकरी पैशा व्यक्ति को टारगेट पूरा करने का तनाव है, तो पढ़ाई पूरी करने वाले नौजवान को अच्छे रोज़गार का तनाव है। छात्र भी अपनी पढ़ाई के प्रेशर को लेकर तनाव में है, तो वहीं गृहणी को घर के कामों को लेकर तनाव है। यानी कुल मिलाकर देखें तो लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से तनाव का शिकार है।