यह है मामला...
दरअसल इन दिनों मानसिक तनाव और अधिक ड्यूटी के चलते पुलिस की ख़ुदकुशी के मामले को लेकर प्रदेश भर में हड़कंप मच हुआ है। वहीं पुलिस मुख्यालय में बैठे अफसर कहते हैं, कि हमारी पुलिस नपुसंक है, ये राज अपने ही महकमे को लेकर आला अफसरों की पेश रिपोर्ट में उजागर किया गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में दलील दी गई है कि पुलिसकर्मी मानसिक तनाव में नहीं खुद को ना-मर्द समझकर या प्रेम-प्रसंग में या नशे के अलावा परिवार की जिम्मेदारी के चलते नौकरी से ज्यादा अच्छी मौत को मानकर उसे गले लगा रहे हैं।