
बारिश में मक्खियों से हैं परेशान तो एक बार ज़रूर आज़माएं ये उपाय
भोपाल/ मध्य प्रदेश में बारिश का मौसम अपने चरम पर है। जैसे जैसे बारिश के कारण मौसम में नमी बढ़ी है, वैसे वैसे इसके कारण गीलापन और गंदगी भी बढ़ गई है। जगह जगह भरे पानी के गड्ढे, कचरे और धूल के गीले होने से बनी कीचड़ के कारण कई तरह के कीड़े और मक्खियां बढ़ जाती हैं। इस सीज़न में ये मक्खियां लगभग हर घर में मौजूद है। या यूं कहें कि, हर घर की समस्या बनी हुई हैं। इन मक्खियों के कारण घर में गंदगी तो बढ़ती ही है, साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी काफी अधिक हो जाता है। क्योंकि, ये मक्खियां पहले घर के बहार किसी गंदे स्थान पर बैठती है, फिर घर में आकर खाने पीने की चीजों पर, जिससे घर आना शुरू होती हैं बीमारियां, जो कभी कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं।
इसके अलावा ये मक्खियां बारिश के सुहाने मौसम का मजा भी किरकिरा कर देती हैं। वैसे तो ये एक ऐसा कीट होता है, जो काटता नहीं है पर अगर ये हमारे आसपास भिनभिनाती हैं तो इन्हें देखकर घिन भी आती है। घर के किसी भी कोने से ये अंदर घुस आती हैं और आमतौर पर ये खाने पीने की चीजों पर ही बैठती हैं और अगर घर में कोई फल या मीठा हो तो उसके चारों और इनका समूह आसानी से देकने को मिल जाता है। लेकिन इनका खाने पीने की चीजों पर बैठना हमारी सेहत के लिये खतरे से खाली नहीं होता। इन्हें उड़ाने से भी कोई फायदा नहीं होता। इस समस्या का निराकरण हमें बताया इंटीरियर डिजाइनर मेघा शर्मा ने, जिनका कहना है कि, हम कई घरेलू चीजों से अपने घर को मक्खियों से मुक्त रख सकते हैं। आइये जानते है उन खास तरीकों के बारे में...।
पढ़ें ये खास खबर- अब आपको मिलने वाली हैं इतनी सारी छुट्टियां ,यहां देखें पूरी लिस्ट
इस तरह मक्खियों से मुक्त आपका घर
-कपूर
ये मक्खियों को घर में आने से रोकता है। थोड़ा सा कपूर जलाकर घर के किसी ऐसे स्थान पर रख दें, जहां से धुआं ज्यादा जगह पर फैल सके। हो सके तो इस दौरान घर के खिड़की दरवाजे बंद कर दें। जब तक इसकी महक घर में रहेगी मक्खियां नहीं आएंगी।
-तुलसी
तुलसी सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए ही नहीं, बल्कि ये एंटी बेक्टीरियल भी होता है, जिसके चलते ये मक्खियों को भागने में बहुत कारगर होता है। इसलिए खासतौर पर बारिश के दिनों में घर के दरवाजे पर घर में तुलसी का पौधा लगाये और मक्खियों को भगाएं।
-एप्पल और लौंग
एक सेब में कुछ लौंग को दबा दें और ऐसी जगह पर रखे जहां मक्खियां हों। इससे उत्पन्न होने वाली गंध हमें पता भी नहीं चलेगी, लेकिन मक्खियां इसकी गंध से भाग जाएंगी। क्योंकि, लौंग की महक से मक्खियां दूर भागती हैं।
-सिरका
एक कप सिरके में आधा चम्मच डिटर्जेंट मिलाकर उसे खाने की चीजों या डस्टबिन के पास रख दें। सिरके की महक से मक्खियां उसकी तरफ आकर्षित होती हैं। लेकिन, उसमें मिश्रित डिटर्जेंट की स्मेल के कारण वो तुरंत घर से बाहर भाग जाएंगी।
-खीरा
खीरे को आप कचरे के ऊपर रख सकते हैं, इससे मक्खियां उसमें अंडे नहीं दे पाएंगी। क्योंकि मक्खियां खीरे से दूर भागती हैं।
-फ्लाई पेपर
आप एक फ्लाई पेपर का भी इस्तेमाल मक्खियों को भागने में कर सकते हैं। चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल बनाए और इसे एक मोटे ब्राउन पेपर पर फैला दें। इसे अपने घर के दरवाज़े पर टांगे, इससे मक्खियाँ घर के अंदर नहीं आएंगी।
-लाल मिर्च
थोड़ी लाल मिर्च लें उसे स्प्रे बॉटल में भरें और उसमें थोड़ा पानी मिलाएं इसे अच्छे से हिला कर मिला लें। अब यह घोल घर में छिड़क दें इससे मक्खियां मर जाएंगी।
-दालचीनी
मक्खियों को भगाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करें वे इसकी महक से नफरत करती हैं, जिसके चलते वो तुरंत उस जगह से भाग जाती हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
15 Sep 2019, 3:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




