भोपालः खानपान में आए बदलाव और बदलती दिनचर्या के कारण ज्यादातर लोग वज़न बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। नतीजा ये कि, ऐसे लोगों का शरीर कई तरह की बीमारियों का गढ़ बन जाता है। इनमें सबसे प्रमुख बीमारी है अर्थराइटिस या गठिया, जिसके कारण पीड़ित को शरीर के जोड़ों और हड्डियों में दर्द की शिकायत रहने लगती है। इस तरह के दर्द का मुख्यकेन्द्र घुटने, कोहनी, उंगलियां और तलवे होते हैं। कई बार दर्द इतना बढ़ जाता है कि, उसके कारण जोड़ों में सूजन भी आ जाती है, जिससे व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। चिकित्सकों की माने तो, आमतौर पर ज्यादा वज़न और ज्यादा उम्र के कारण होने वाली इस बीमारी से निजात पाना आसान नहीं होता। इसकी दवाएं लंबे समय तक खानी पड़ती हैं, जिसके अन्य साइड इफेक्ट होना भी संभव है। इसलिए बेहतर होगा कि आप आयुर्वेद में बताए गए आसान घरेलू उपायों का प्रयोग करें। अर्थराइटिस का इलाज हर घर के किचन में मौजूद है। इसे गरम मसालों में इस्तेमाल की जाने वाली दालचीनी से ठीक किया जा सकता है। आइये जानते है इससे उपचार का आसान तरीका।