भोपाल/ साइनसाइटस की समस्या से आज ब़ी आबादी ग्रस्त है। आमतौर पर ये समस्या बढ़ते प्रदूषण या शरीर में किसी तरह की कमी के कारण उत्पन्न होती है। इसकी पीड़ा का अहसास सिर्फ पीड़ित को ही हो सकता है। मौसम बदलने या थोड़े भी सर्दी-जुकाम से साइनस से ग्रस्त व्यक्ति बड़ी मुश्किल में आ जाता है। साइनस की पीड़ा बढ़ने पर पीड़ित को सिरदर्द, खांसी, बुखार और सूजन जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। साइनस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें ठंड या ऐलर्जी की वजह से साइनस में सूजन आ जाती है। कई लोग इस दर्द से राहत के लिए दवाई का सहारा भी लेते हैं। हालांकि, ये वक्ती इलाज होता है,जो कुछ ही समय में फिर से परेशान करने लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ खास और कारगर मसाज स्टेप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में इसके दर्द से आराम पा सकेंगे।