अगर आपके पेट पर तिल है तो आप काफी ज्यादा भाग्यशाली और भाग्यवान हैं। इस तिल के ये संकेत भी हैं कि, उस व्यक्ति को समाज और लोगों के बीच बड़ा सम्मान मिलता है और इन लोगों के पास पैसों की कभी भी कमी नहीं होती। हालांकि, ये संभव नहीं हैं कि, ये लोग जन्म से ही मालदार हों। लेकिन ये संभव है कि, जीवन में एक बार इनका भाग्य ज़रूर बहुत तेज़ी से चमकता है। जब इन लोगों का समय अनुकूल होगा, इन्हें धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आपके पेट पर भी नाभी के उपरी हिस्से पर ये तिल है, तो यह समझ लीजिए कि, आप भी लाखों लोगों में से बेहद भाग्यशाली हैं। अगर अब तक किसी परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही आपके सामने एक ऐसा समय आएगा जो आपका भाग्य बदलने के लिए पर्याप्त होगा। शर्त ये है कि, आप उस समय को पहचानते कैसे हैं।