18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASTROLOGY: अंगों पर काले तिल बताते हैं आपके ‘गुप्त राज़’

शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस अंग का तिल क्या कहता है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 25 Nov 2016, 11:36 AM IST

Mole

Mole


हर व्यक्ति के शरीर के किसी न किसी अंग पर तिल जरूर होती है। यह हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यह तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है। शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस अंग का तिल क्या कहता है।

गालों पर तिल
यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।


Mole

माथे पर हो तिल तो मिलता है टेंशन
माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।

mole

भौहों के बीच हो तिल तो शुभ
भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।
Mole


होठों पर तिल वाली होती है Sexy
होंठों पर तिल लोभ,कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।

नाक का तिल मतलब आप हैं झगड़ालू
नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।





ठोडी का तिल मतलब पैसा ही पैसा
ठोडी पर तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं धनवान होती हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होती है।


जांघों पर यदि हो तिल तो
कमर पर तिल शुभ होते हैं। जबकि गुप्तांग पर यदि तिल है तो विपरित लिंग के व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण होता है। पैर में तिल का निशान उच्चपदों पर पहुंचाता है। जांघ पर तिल वाली महिलाओं से पुरुष काफी आकर्षित होते हैं।

mole


नाभि पर हो तिल तो
महिलाओं की नाभि जिसे बेली बटन कहते हैं। नाभि या उसके आसपास यदि तिल हो तो इसे बेहद शुभ माना गया है। ऐसी महिलाओं को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है। जबकि नाभि के ऊपर पेट पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

mole


पीठ का तिल तो काफी होता है रोमांस
पीठ का तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं। ऐसे व्यक्ति खूब कमाते हैं और जमकर खर्च भी करते हैं। इन्हें पैसों की कमी नहीं रहती है।

mole

हाथों या ऊंगलियों में हो तिल तो
अनामिका अंगुली पर तिल को देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि कभी धन और यश की कमी नहीं हो सकती। सबसे छोटी अंगुली पर तिल हो तो वह यशस्वी होता है, लेकिन हमेशा अशांत रहती हैं। इसके अलावा हथेली के बीच में यदि तिल हो तो व्यक्ति भाग्यवान होता है, उसे धन की कमी महसूस नहीं होती है।


mole

बाहों पर तिल तो समझो धनवान हैं आप
महिलाओं की बाहों पर तिल शुभ माना गया है। बांयी भुजा पर तिल होने से पुत्र और धन प्राप्ति होती है। दाहिने हाथ का तिल महिला को धनवान बनाता है। उंगली पर तिल होने से भी धन प्राप्ति होती है।

छाती पर तिल देता है शुभ संदेश
महिलाओं की छाती के दायीं तरफ का तिल शुभ माना गया है। जबकि बांयी तरफ अशुभ। छाती के दायीं तरफ तिल वाली महिलाएं प्रसन्नचित्त रहती हैं। जिन लोगों को पेट और हृदय के ऊपर तिल होता है, उन्हें हमेशा तरह-तरह का भोजन करने का शोक होता है।