
Sudama Nagar murder Case - संतानहीनता से शराब में डूब गए थे हेमंत बारीक - Souce Patrika.com
Sudama Nagar Case: भोपाल के ऐशबाग इलाके में हुए डबल मर्डर कांड की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। यहां 26 जून को दंपत्ति हेमंत और शकुंतला बारीक के शव मिले थे। सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाले ये बुजुर्ग दंपत्ति धन संपत्ति से भरपूर थे पर उनकी कोई संतान नहीं थी। सबकुछ होने के बावजूद संतानहीनता का यह दर्द उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। हेमंत और शकुंतला बारीक को खासकर पुत्र की चाह थी। वे कॉलोनी के लोगों को अक्सर कहा करते थे कि उनका एक बेटा है जोकि बाहर यानि विदेश में रहता है। परिजनों के अनुसार संतान नहीं होने के गम में हेमंत शराब पीने लगे और खुद को नशे में डुबो दिया। भोपाल पुलिस Bhopal Police की जांच में भी यह तथ्य सामने आया है।
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी हेमंत बारीक और उनकी पत्नी रिटायर्ड नर्स शकुंतला बारीक की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। दंपत्ति के शव बरामद होने के तीसरे दिन रविवार को जांच अधिकारी पड़ताल में जुटे रहे।
हत्यारों की तलाश के लिए फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाले में लगी है।
जांच अधिकारियों के अनुसार संपत्ति और पैसों के विवाद के साथ ही हत्याकांड में अवैध संबंध का पहलू भी हो सकता है। पुलिस का यह भी कहना है कि हेमंत और शकुंतला की हत्या किसी भरोसेमंद करीबी ने की है। उनके नजदीकियों की और जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने जल्द ही कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद भी जताई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हेमंत बारीक प्राय: शराब के नशे में रहते थे। पत्नी शकुंतला इसपर विवाद करती थीं। दरअसल दंपत्ति की कोई संतान नहीं थी जिसका दुख उन्हें सालता रहता था। ऐसे में हेमंत बारीक नशा कर अपना गम भुलाने की कोशिश करते थे।
खास बात यह है कि संतानहीन होने के बावजूद वे सभी लोगों से कहा करते थे कि उनका बेटा परिवार सहित विदेश में रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कॉलोनीवासियों ने एक स्वर से यह बात कही जबकि हेमंत की भाभी शिवानी और अन्य करीबी रिश्तेदारोें ने साफ कहा कि बारीक दंपत्ति की कोई संतान नहीं थी।
संतानहीनता के दर्द से हेमंत मानसिक तनाव में रहते थे। वे न केवल शराब का सहारा लेते थे बल्कि अपने मोबाइल नंबर भी बदलते रहते थे। परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की है। पुलिस की जांच में भी इसकी तस्दीक हो चुकी है। उनके घर से हेमंत के अनेक मोबाइल और सिम कार्ड मिले हैं।
Published on:
29 Jun 2026 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
