29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह 10 बजे दवा पिलाई, 2.45 बजे तोड़ दिया दम, एमपी में दो मासूमों की मौत

Polio drops in MP - एमपी के विदिशा-झाबुआ में दो बच्चियों की संदिग्ध हालात में मौत, पोलियो से बचाव की खुराक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
2 min read
Google source verification
एमपी में पोलियो ड्राप से दो मासूमों की मौत

polio drops- एमपी में पोलियो ड्राप से दो मासूमों की मौत- demo pic

Polio Drops- एमपी में पोलियो polio से बचाव की खुराक पीने के बाद दो बच्चियों की संदिग्ध हालात में मौत के मामले सामने आए हैं। विदिशा और झाबुआ में ये घटनाएं हुई। विदिशा की कुरवाई तहसील और झाबुआ जिले के कल्याणपुरा ब्लॉक में रविवार को दवा पीने के कुछ ही घंटों बाद बच्चियों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने पोलियो की खुराक को मौत का कारण बताया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अफसरों ने इन आरोपों को खारिज कर जांच शुरू की है।

विदिशा: अस्पताल में मृत घोषित किया

विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के मैनखेड़ी गांव में सुबह 10 बजे अनिल अहिरवार की दो माह की बेटी मानसी को बूथ-69 बी पर खुराक दी गई। दोपहर 2.45 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन मानसी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सीएमएचओ डॉ. रामहित कुमार ने बताया, पोलियो ड्रॉप्स बेहद सुरक्षित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. रामहित कुमार ने बताया, पोलियो ड्रॉप्स बेहद सुरक्षित है। उसी बूथ पर 44 बच्चों को दवा पिलाई गई। इनमें मृत बच्ची की 4 साल की बहन महक भी शामिल है। सभी स्वस्थ हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है।

झाबुआ: 11 माह की बेटी पूजा को दोपहर 2 बजे खुराक दी गई थी

झाबुआ के कल्याणपुरा ब्लॉक स्थित उमरिया सालम गांव में सुनील डामोर की 11 माह की बेटी पूजा को दोपहर 2 बजे खुराक दी गई थी। कुछ समय बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

जिस शीशी से पूजा को दवा दी गई थी, उसी से 19 अन्य बच्चों को भी खुराक दी

सीएमएचओ डॉ. एमएल चोपड़ा का कहना है, जिस शीशी से पूजा को दवा दी गई थी, उसी से 19 अन्य बच्चों को भी खुराक दी गई। वे सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि सांस नली में दूध अटकने से मौत हुई

उधर, दो डॉक्टरों के पैनल की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि सांस नली में दूध अटकने से मौत हुई होगी। पूजा का वजन उम्र के हिसाब से कम 5.200 किलो था। पहले से भी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

प्रमुख बिंदु

विदिशा-झाबुआ में संदिग्ध मौत
दो बच्चियों ने दम तोड़ा
पोलियो की खुराक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
स्वास्थ्य विभाग ने नकारा
कहा- दवा पूरी तरह सुरक्षित
दवा पीने से मौत की बात गलत
पोस्टमार्टम से होगा मासूमों की मौत का खुलासा