
भोपाल. प्रदेश में सियासत हाईटेक होती जा रही है। कोरोना के बाद तकनीक के बढ़ते उपयोग ने वर्चुअल वर्ल्ड में भी भाजपा-कांग्रेस में जंग छेड़ दी है। पिछले विधानसभा चुनाव तक सोशल मीडिया जंग फेसबुक-ट्वीटर और चंद वीडियो क्लिप तक सीमित थी। अब वर्चुअल रैली, वेबएक्स सभाएं, ऑडियो ब्रिज संवाद और ट्वीटर ट्रेडिंग वार में जोर-आजमाइश होती है। भाजपा ने अपग्रेड टेक्नोलॉजी और टीम तैयार कर रखी है।
प्रदेश में पहली बार राजनीतिक दलों में भाजपा ने आइटी विभाग बनाया है। यह सोशल मीडिया से अलग है। विभाग के संयोजक अमन शुक्ला बताते हैं कि प्रदेश में भाजपा सभी बूथों को वर्चुअल संवाद पर एकसाथ जोड़ने की क्षमता रखती है। अभी वेबएक्स का कमर्शियल प्लान लेकर वर्चुअल संवाद किया जाता है। ऑडियो ब्रिज के जरिए एक लाख से ज्यादा लोगों को एक साथ जोड़ा जा सकता है। प्रदेश भाजपा की रैली-सभा या बैठक में जरूरत के हिसाब से वर्चुअल रैली या सभा के पहले कमर्शियल प्लान को अपग्रेड कर लिया जाता है।
कांग्रेस भी उभरी
प्रदेश कांग्रेस भी सोशल मीडिया वार में तेजी से आगे बढ़ी है। कांग्रेस में अलग से आइटी विभाग नहीं है, पर हर जिले में सोशल मीडिया टीम तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं। किसी मुद्दे पर कैम्पेन एक साथ चलाया जाता है। कई कैम्पेन हिट भी रहे हैं।
ट्वीटर ट्रेंडिंग पर रेकॉर्ड
प्रदेश भाजपा ने ट्वीटर ट्रेंडिंग पर बार-बार कई रेकॉर्ड बनाए हैं। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निक्कर पर दिए बयान के बाद भाजपा ने 'हां हम हैं निक्करधारी' कैम्पेन चलाया, जो ट्वीटर ट्रेंडिंग में देश में चौथे है नंबर पर रहा। इससे पहले भी अनेक मुद्दों पर भाजपा टॉप 5 ट्रेडिंग में रह चुकी है। 142 इसके पीछे भाजपा की विभिन्न लोकेशन पर ट्वीटर ट्रेंड करने की ताकत है।
Published on:
19 Oct 2021 07:36 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
