भोपाल। विधवा पेंशन योजना के दायरे को पिछले एक साल से बढ़ाने की कवायद अब पूरी होती नजर आ रही है। विधवा पेंशन योजना से बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) के दायरे को समाप्त किया जा रहा है। बजट घोषणा से पहले सामाजिक न्याय विभाग इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज चुका है।
इससे करीब दस लाख महिलाओं को सीधा फायदा होगा। सरकार को अब योजना क्रियान्वित करने में 360 करोड़ रुपए अतिरिक्त लगेंगे। योजना अप्रैल 2018 से शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक पिछले साल के बजट में सरकार ने विधवा पेंशन के दायरे को बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन सालभर प्रक्रिया ही चलती रही।