7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानिए इस साल किन-किन त्यौहारों में मिलेगी छुट्टी

मध्यप्रदेश के निवासियों को इस बार चार स्थानीय अवकाश मिलेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jan 12, 2021

छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानिए इस साल किन-किन त्यौहारों में मिलेगी छुट्टी

छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानिए इस साल किन-किन त्यौहारों में मिलेगी छुट्टी

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने 2021 के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए अवकाश में केवल स्थानीय अवकाश शामिल है। इसमें किसी भी अन्य अवकाश को शामिल नहीं किया गया है। मध्यप्रदेश के निवासियों को इस बार चार स्थानीय अवकाश मिलेंगे।

राज्य शासन ने वर्ष 2021 के लिये भोपाल में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 10 सितम्बर (गणेश चतुर्थी), 5 नवम्बर (दीपावली का दूसरा दिन) और 3 दिसम्बर (भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी किया था कैलेंडर
इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2020 में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा सन 2021 के लिए सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई थी। इस कैलेंडर में सभी छुट्टियों को शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश की सरकारी छुट्टियां 2021
1. गणतंत्र दिवस
2. संत रविदास जयन्ती
3. महाशिवरात्रि
4. होली
5. (गुड फ्रायडे)
6. गुड़ी पड़वा/चैती चांद
7. डॉ. अम्बेडकर जयन्ती
8. रामनवमी
9. परशुराम जयन्ती/ईद-उल-फित्र
10. बुद्ध पूर्णिमा
11. बिरसा मुंडा का शहीदी दिवस
12. ईदुज्जुहा
13. मोहर्रम
14. जन्माष्टमी
15. गांधी जयन्ती
16. दशहरा
17. मिलाद-उन-नबी
18. महर्षि वाल्मीकी जयन्ती
19. दीपावली
20. गुरुनानक जयन्ती
21. क्रिसमस