7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर : रक्षाबंधन पर छुट्टी घोषित, आदेश जारी, कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा फायदा

राज्य शासन ने 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर बैंक और बीमा समेत अन्य वित्तीय संस्थानों सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है।

2 min read
Google source verification
Government Holiday

अच्छी खबर : रक्षाबंधन पर छुट्टी घोषित, आदेश जारी, कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारियों अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की शिवराज सरकार ने रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। इसके तहत राज्य शासन ने 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर बैंक और बीमा समेत अन्य वित्तीय संस्थानों सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित किया है।


बैंक कर्मियों ने एक दिन पहले सीएम को लिखा था पत्र

दरअसल, राज्य की शिवराज सरकार ने बैंककर्मियों के लिए रक्षाबंधन यानी 30 अगस्त बुधवार को अवकाश घोषित करने की बात कही थी। अब इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग कीओर से आदेश जारी कर दिया है। हाल ही में बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने राज्य सरकार से रक्षाबंधन पर छुट्टी देने की मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टी घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे 25000 से ज्यादा कर्मचारियो को 30 अगस्त को राखी का त्योहार बनाने के लिए छुट्टी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP Board Result : 12वीं क्लास के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी, फेल छात्रों को एक और मौका


इस एक्ट के तहत हुआ आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव दिलीप कुमार कापसे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रेमेन्ट्रस एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2023, बुधवार को रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, मंत्रिमंडल विस्तार को बता दिया गलत