27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में शूटिंग कर रहे हॉलीवुड डायरेक्टर को हुआ डेंगू

हॉलीवुड की फिल्म प्रोडक्शन कंनी पैरामांउट पिक्चर्स राजधानी में शूट कर रही है वेब सीरीज
2 min read
Google source verification
भोपाल में शूटिंग कर रहे हॉलीवुड डायरेक्टर को हुआ डेंगू

भोपाल में शूटिंग कर रहे हॉलीवुड डायरेक्टर को हुआ डेंगू

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग भले ही लाख दावे करे, लेकिन डेंगू का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी में वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हॉलीवुड के डायरेक्टर भी डेंगू की चपेट में आ गए। यही नहीं यूनिट के तीन अन्य कर्मचारी भी बीमार हैं जिन्हें डेंगू की आशंका जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी में बीते दो सप्ताह से हॉलीवुड की फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही है। कंपनी में फिल्म प्रॉडक्शन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और डायरेक्टर को तेज बुखार आने के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की गई। हालांकि तीन दिन बाद हॉलीवुड डायरेक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रॉडक्शन टीम के तीन अन्य सदस्य भी डेंगू के संदिग्ध मरीज हैं, लेकिन कोई इस बारे में जानकारी नहीं दे रहा। वहीं हॉलीवुड के डायरेक्टर को डेंगू होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं है।

आने से पहले कराई थी शहर की आबो-हवा की जांच
यूनिट से मिली जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज की शूटिंग देश में 11 जगहों पर चल रही है। भोपाल आने के पहले कंपनी ने 22 लाख रुपए में मिट्टी, हवा और पानी की जांच कराई थी। बताया जा रहा है ताजमहल लोकेशन पर फंगस मिलने पर शूटिंग शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया।

राधिका आप्टे भी है वेब सिरीज में
एप्पल टीवी के लिए बन रही इस वेब सीरीज में राधिका आप्टे भी शामिल हो सकती हैं। इस वेब सीरीज में चार्ली मैल्यू हन्नम मुख्य भूमिका में है। चार्ली हॉलीवुड फिल्म पेसिफिक रिम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

हॉलीवुड अभिनेता के डेंगू होने की जानकारी नहीं है। हो सकता है उन्होंने रेपिड कार्ड से जांच कराई हो।

अखिलेश दुबे, जिला मलेरिया अधिकारी

सीएमएचओ ने पूछा- फीवर लाइक डेंगू कौन सी बीमारी होती है
डेंगू को लेकर चल रही निजी अस्पतालों की मनमानी पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाम कसना अब शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.़ सुधीर डहेरिया ने इस मामले में एक अस्पताल को नोटिस जारी किया। जानकारी के मुताबिक नोटिस बॉम्बे चिल्ड्रन अस्पताल को जारी किया गया है। दरअसल मुगलवार को चौकसे नगर में हुई जांच के बाद कुछ डेंगू पीडि़त बच्चे सामने आए थे, जो इस अस्पताल में भर्ती थे। इनकी जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजीटिव की जगह फीवर लाइक डेंगू लिखा गया था। सीएमएचओ ने अस्पताल को नोटिस जारी कर पूछा है कि 'फीवर लाइक डेंगूÓ कौन सी बीमारी है। डॉ.़ डहेरिया का कहना है कि रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव होगी या नेगेटिव होगी। 'फीवर लाइक डेंगूÓ कोई बीमारी नहीं है। यह सिर्फ मरीजों को डराने का तरीका है। उन्होंने बताया कि अन्य निजी अस्पतालों ने भी इसी तरह मरीजों को डराने का काम किया है। उन्हें भी जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।