4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

the kashmir files- जम्मू-कश्मीर जाएंगे गृहमंत्री, कश्मीरियों के साथ ही देखेंगे ‘द कश्मीर फाइल्स’

the kashmir files- गृहमंत्री ने कांग्रेस नेताओं से भी अपील की है कि वे भी इस फिल्म को देखकर सच्चाई जानें...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 16, 2022

kashmir.png

the kashmir files

भोपाल। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार, पलायन और दर्द को बयां करती द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की दुनियाभर में चर्चा है। कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं आज बुधवार शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट और भाजपा के विधायक इस फिल्म को देखने के लिए टाकीज में जाएंगे।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने फिल्म देखने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म को देखने के लिए जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वहां वो कश्मीरियों के साथ इस फिल्म को देखेंगे। नरोत्तम मिश्र ने पूर्व सीएम कमलनाथ से भी अपील कीहै कि वे पूरे कांग्रेस विधायकों के साथ इस फिल्म को देखें और सच्चाई जानें। वास्तविकता को पहचानें।

यह भी पढ़ेंः

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता-निर्देशक के बारे में यहां देखें पूरी बॉयोग्राफी

आज मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल देखेगा फिल्म

इधर, राजधानी भोपाल के ड्राइव इन सिनेमाघर में 16 मार्च को शाम 8 बजे से पूरा मंत्रिमंडल द कश्मीर फाइल को देखने जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ शामिल होंगे, वहीं मंत्रियों के साथ भाजपा के कई विधायक भी शामिल होने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः

CM परिवार के साथ टॉकीज में देखेंगे 'द कश्मीर फाइल्स', मंत्री-विधायक और बीजेपी नेता भी होंगे शामिल

मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

गौरतलब है कि इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में भी इसे टैक्स फ्री किया गया है। गृहमंत्री ने इसके अलावा पुलिस के जवानों को भी इस फिल्म को देखने के लिए एक दिन का अवकाश देने की घोषणा की है। इसके लिए मिश्रा ने डीजीपी को कहा था।

भोपाल के रहने वाले हैं डायरेक्टर

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री भोपाल के रहने वाले हैं। ओल्ड कैंपियन के पास स्थित इ-2 अरोरा कालोनी में उनका बंगला है। यहीं रहकर उन्होंने बीएसएस से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद वे मुंबई चले गए थे। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ शादी की थी। उनके पिता डा. प्रभुदयाल अग्निहोत्री कुलपति भी रह चुके हैं।