
कमलनाथ ने काटा ऐसा केक, सीएम, गृहमंत्री के बाद साधु संतों का भी फूटा आक्रोश
भोपाल. हनुमानजी की तस्वीर और मंदिर नुमा आकृति वाला केक काटने पर बवाल मचा है, लगातार दूसरे दिन भी भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित संतों द्वारा इस पर आपत्ति जताई जा रही है, गुरुवार को गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कमलनाथ की तुलना मोहम्मद गौरी और महमूद गजनवी से की है, इससे पहले सीएम शिवराज और भाजपा द्वारा भी कमलनाथ द्वारा काटे गए केक के पर आपत्ति दर्जा कराई गई। सोशल मीडिया पर भी उनके द्वारा काटे गए केक पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बताया गया है।
कमलनाथ द्वारा काटे गए केक पर हनुमानजी की तस्वीर होने पर अब भाजपा नेताओं के साथ साधु संतों का भी आक्रोश फूट पड़ा है। वे इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांगा जवाब
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का ने भी कमलनाथ द्वारा काटे गए केक पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि कमलनाथ जवाब दे आखिर ऐसा क्यों किया गया, एक तरफ हनुमानजी की पूजा करते हैं दूसरी तरफ फोटो लगाकर केक काटते हैं। कांग्रेस पूरी तरह हिंदू होने का दिखावा कर रही है। कांग्रेस ने हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस जवाब दें कि बार बार उनकी तरफ से ऐसी चीजे क्यों सामने आती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अपने बर्थडे (18 नवंबर ) से पहले शिकारपुर में केक काटा है, उनके द्वारा काटा गया केक मंदिर जैसी आकृति का नजर आ रहा है, वहीं उसके सबसे ऊपर हनुमानजी की तस्वीर भी नजर आ रही है, इस केक को काटने के बाद सियासत गरमा गई है, भाजपा द्वारा कमलनाथ को आडे हाथ लेते हुए तंज कसे जा रहे हैं, इस संबंध में एक के बाद एक नेताओं का आक्रोश फूटता नजर आ रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है। आईये जानते हैं, इस बारे में किस ने क्या कहा है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ अपने जन्मदिन से पहले ही सुर्खियों में आ गए हैं, दरअसल उन्होंने एक ऐसा केक काट दिया है, जिसमें हनुमानजी की तस्वीर नजर आ रही है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि केक में अंडा भी होता है, ऐसे में भाजपा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए इसे हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बताया है, उन्होंने ये केक छिंदवाड़ा जिले के शिकारपुर में काटा है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाजपा ने बताया हनुमानजी का अपमान
वैसे तो पूर्व सीएम कमलनाथ का बर्थडे 18 नवंबर का है, लेकिन उनके प्रशंसकों द्वारा उनका बर्थ डे एक दो दिन पहले से ही मनाया जा रहा है, इस केक को काटते समय कमलनाथ के साथ कई कांग्रेस नेता भी नजर आ रहे हैं, इस मामले में छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू ने कहा कि पूर्व सीएम की हनुमानजी में बिल्कुल आस्था नहीं है, वे हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सीएम शिवराज ने साधा कमलनाथ पर निशाना
कमलनाथ के हनुमानजी की फोटो लगे केक को काटने को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ये बगुला भगत हैं। इनका भगवान की भक्ति से कोई लेना देना नहीं हैं। ये वो पार्टी है जो कभी राममंदिर का विरोध करती हैं। अब देखा कि इसके कारण वोटों का नुकसान हो जाता है, तो वोट के लिए फिर हनुमानजी याद आ जाते हैं। लेकिन मुंह में राम बगल में छुरी, जाकि रही भावना जैसी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब बताइए केक पर हनुमानजी बनाए जाते हैं? ये सनातन परंपरा का अपमान नहीं है? हनुमानजी आप केक पर बना रहे है और केक काट रहे हैं। ये अपमान है हिंदू धर्म का, सनातन परंपरा का। जिसको ये समाज स्वीकार नहीं करेगा।
Updated on:
17 Nov 2022 03:34 pm
Published on:
17 Nov 2022 03:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
