3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन जन्म तारीख वाली लड़कियों से हुई शादी तो खुल जाएगी तकदीर, मिलेंगे सारे सुख

वर्तमान में अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) का बहुत महत्व है। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को केतू ग्रह का अंक कहा गया है जोकि बेहद भाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 माना जाएगा। मूलांक 7 में जन्मे लोग बहुत मेहनती होते हैं। ऐसे लोग धैर्यवान और ईमानदार भी माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
girls.png

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को केतू ग्रह का अंक कहा गया है

वर्तमान में अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) का बहुत महत्व है। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को केतू ग्रह का अंक कहा गया है जोकि बेहद भाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 माना जाएगा। मूलांक 7 में जन्मे लोग बहुत मेहनती होते हैं। ऐसे लोग धैर्यवान और ईमानदार भी माने जाते हैं।

मूलांक 7 की लड़कियों के तो क्या कहने! इनसे शादी हो जाए तो लड़कों की मानो तकदीर खुल जाती है। दरअसल मूलांक 7 वाली लड़कियों की किस्मत काफी अच्छी मानी जाती हैं। ये युवतियां बेहद भाग्यशाली होती हैं और इसका लाभ जीवनसाथी को भी सहज रूप में प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: शादी में हो रहा विलंब या आता है तेज गुस्सा तो इस मंदिर में जरूर करें पूजा

7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेनेवाली लड़कियों के पास बेशुमार धन-दौलत रहती है, इन्हेें कभी पैसों की कमी नहीं रहती। इनका भाग्य इतना अच्छा रहता है कि घर परिवार के साथ संपर्क में आनेवाले लोगों को भी लाभ मिलने लगता है।

मूलांक 7 के स्वामी केतू की ही तरह 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेनेवाली लड़कियां आध्यात्मिक रूप से भी बहुत उन्नत होती हैं। ये लड़कियां बहुत सोच समझकर बोलती हैं और खुले विचारों की होती हैं। हालांकि इन्हें काफी तेज गुस्सा भी आता है लेकिन ये उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: पैसों की किल्लत खत्म कर देगा किन्नरों को छोटा सा दान, भर जाएगी तिजोरी

इनका जीवन हमेशा सुख—समृद्धि से भरा रहता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि कोई भी रिश्ता हो, ये उसे हर स्तर पर हमेशा निभाती हैं। इनके ज्यादा दोस्त नहीं होते लेकिन ये जबर्दस्त मित्र मानी जाती हैं।

सात अंक के स्वामी केतू हैं लेकिन इसे नेपच्यून यानि वरुण का अंक भी माना जाता है। 7 मूलांक की लड़कियां मौलिक विचारों की स्वतंत्र व्यक्तित्व की होती हैं। ये लड़कियां यात्रा प्रेमी होती हैं।

यह भी पढ़ें: कितनी भी बड़ी विपत्ति आए- घबराएं नहीं, बड़े से बड़ा संकट टाल देगा पांच मिनट का यह सरल गणेश स्तोत्र

Story Loader