16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी में ड्रायफ्रूट्स खाने का ये है सही तरीका, आप रहेंगे हमेशा चुस्त, दिल रहेगा दुरुस्त

ज्यादा नहीं अगर आप पांच तरह के ड्राय फ्रूट भी खाते हैं तो पूरी सर्दी बिना बीमार हुए निकल जाएगी। हां लेकिन आपको इन्हें खाने का सही तरीका और सही समय पता होना चाहिए। यहां जानें गर्म तासीर वाले 5 ड्राय फ्रूट्स के नाम और उनके फायदे...साथ ही उन्हें खाने का सही तरीका और समय भी...

3 min read
Google source verification
sardiyon_me_kaise_dry_fruit_khane_ka_sahi_tarika_aur_samay.jpg

मध्यप्रदेश में कोहरे और बादलों के बीच कड़ाके की ठंड है। शीतलहर ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। बुजुर्ग कहते हैं कि किटकिटाती ठंड में ड्रायफ्रूट का सेवन बहुत जरूरी है। ज्यादा नहीं अगर आप पांच तरह के ड्राय फ्रूट भी खाते हैं तो पूरी सर्दी बिना बीमार हुए निकल जाएगी। हां लेकिन आपको इन्हें खाने का सही तरीका और सही समय पता होना चाहिए। यहां जानें गर्म तासीर वाले 5 ड्राय फ्रूट्स के नाम और उनके फायदे...साथ ही उन्हें खाने का सही तरीका भी...

सर्दी में जरूर खाएं अखरोट

अखरोट एक ऐसा ड्राय फ्रूट है जो बालों और स्किन को सर्दी में ड्राय नहीं होने देता। वहीं ये बेड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपको और आपके दिल दोनों की सेहत का खास ख्याल रखता है। इसके नियमित इस्तेमाल से नींद भी अच्छी आती है। सर्दी में अगर आपको अपनी बॉडी को गर्म रखना है तो अखरोट जरूर खाइए।

बादाम

सर्दी में बादाम खाना बेहद फायदेमंद है। इसमे एक दो नहीं बल्कि कई पोषक तत्व होते हैं। बादाम जरूरी फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन रिच होता है। इसके साथ ही इसमें जिंक, विटामिन ई और सेलेनियम भी होता है, जो सेहत का खजाना माना जाता है। सर्दी में बादाम खाने से ब्लड सर्कुलेेशन बेहतर बना रहता है। बादाम खाने से न केवल शरीर में गर्माहट बनी रहती है, बल्कि बादाम फेफड़ों, ब्रेस्ट संबंधी परेशानियों को भी कम कर सकता है।

काजू है सर्दी में वरदान

सर्दी के लिए काजू एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट साबित हो सकता है। ये शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन जैसी गंभीर परेशानियों को कंट्रोल रखता है। बढ़ते वजन को रोक सकता है। काजू विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो एंटी-एजिंग का काम करता है।

अंजीर में हैं ढेर सारे विटामिन्स

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए अंजीर का सेवन जरूर करें। अंजीर कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, आयरन, मैंगनीज, सोडियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और क्लोरीन का अच्छा स्त्रोत है। अंजीर में पोटैशियम भी भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।

सर्दियों में पिस्ता देगा गर्माहट

सर्दी में होने वाली आम परेशानियों के लिए पिस्ता रामबाण है। पिस्ता आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। पिस्ते में विटामिन ई भी होता , जो स्किन को अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

आप इन सभी ड्राय फ्रूट्स को खाने का एक समय निर्धारित कीजिए या तो मॉर्निंग में ब्रेक फास्ट से पहले लीजिए या फिर शाम को स्नैक्स के समय। हां लेकिन इन्हें खाने के बाद एक कप या एक गिलास हल्दी वाला गर्म दूध जरूर पीजिए। और ध्यान ये भी रखना है कि आप एकसाथ कितनी क्वांटिटी में इसे खा रहे हैं।

यहां देखें कौन सा ड्रायफ्रूट कितना खाना है

1. बादाम-2 से 5

2. काजू -2-5

3. अंजीर-1 या 2

4. पिस्ता - 2 से 4

5. अखरोट -1 या 2

नोट- आप इन्हें एक साथ भी खा सकते हैं या फिर सुबह और शाम को दो बार भी। लेकिन ध्यान रहे संख्या के हिसाब से इन्हें दो भागों में बांटकर रखें, ज्यादा न खाएं।

ये भी पढ़ें : सर्दी में नहीं निकल रही धूप, तो ये हैं 15 मिनट में कपड़े सुखाने की खास ट्रिक्स
ये भी पढ़ें : Breaking News: राजधानी भोपाल में आवारा कुत्ते का आतंक, डेढ़ घंटे में 21 केस, जेपी अस्पताल में खत्म हुए एंटी रैबीज इंजेक्शन