7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदाता सूची में ऐसे देख सकते हैं नाम, न होने पर 1950 पर करें शिकायत

8 विधानसभा के 21 लाख मतदाता चुनेंगे राजधानी का सांसद, बूथ संख्या भी बढ़कर 2510 हो गई है...

2 min read
Google source verification
VOTE

vote

भोपाल। लोकसभा चुनाव में भोपाल की सात विधानसभा और सीहोर की एक विधानसभा मिलाकर आठ विधानसभा के 21 लाख दो हजार 54 मतदाता राजधानी का सांसद चुनेंगे। इसमें से युवा मतदाताओं की संख्या 37091 है।

महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 407 और पुरुष मतदाता 11 लाख एक हजार 99 है। मतदाता सूची में सौ साल से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या सीहोर को मिलाकर 155 हो गई है। इसी प्रकार मतदान केंद्र की संख्या भी बढ़कर 2510 हो गई है। इस बार चुनाव में महिला कर्मचारियों की कम ड्यूटी को देखते हुए पिंक बूथ कम बनाए जाएंगे।

नई मतदाता सूची में इस बार नाम कम काटे गए हैं जोडऩे का काम ज्यादा हुआ है। दरअसल राजनैतिक दलों की बैठक में ज्यादातर इस बात पर ज्यादा चर्चा होती थी कि सूची से नाम बेवजह काटे जा रहे हैं।

इस कारण लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में पूरी जांच के बाद ही नाम काटे गए। इस बार जेंडर रेशियो में सबसे ऊपर उत्तर विधानसभा है जहां हजार पुरुष पर 956 महिलाएं। इसके बाद मध्य विधानसभा 923 महिलाएं और हुजूर में 913 महिलाएं हैं।

ईसीआई की वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम, ईपिक नंबर से भी कर सकते हैं पता
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई नई मतदाता सूची ईसीआई की साइट पर उपलब्ध है। सर्चनेम इन वोटर लिस्ट में जाने के बाद भोपाल ऑप्शन पर आकर विधानसभावार सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

जिन लोगों के वोटर कार्ड हैं वे ईपिक नंबर से अपना नाम मतदाता सूची में तलाश कर सकते हैं। अगर नाम नहीं है तो इस संबंध में 1950 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टोरेट में ही कंट्रोल रूम बन गया है। आचार संहिता लगने के बाद कंट्रोल रूम में 5 शिकायत आईं हैं जिसमें नाम मतदाता सूची में नही हैं। कर्मचारियों ने इन नामों को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के पास न भेजकर अपने पास दबाकर रख लिया। पूछने पर कोई जवाब भी नहीं दिया।

आठ विधानसभावार मतदाता संख्या

विधानसभा- -मतदाता संख्या- -बूथ संख्या
1. बैरसिया- -215210- -266

2. उत्तर- -238076- -291
3. नरेला- -315741- -369

4. दक्षिण-पश्चिम- -221377- -281
5. मध्य- -237175- -295

6. गोविंदपुरा- -369376- -385
7. हुजूर- -310521- -366

8. सीहोर- -194578- -257


मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम नहीं हैं वे चेक करने के बाद 1950 पर शिकायत कर सकते हैं।

- सुदाम खाडे, जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर