21 जून को विश्व योग दिवस है। योग का हमारे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है? यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। आज से 50 वर्ष पूर्व योग का अध्ययन-अध्यापन ऋषियों तथा महर्षियों का विषय रहा ही माना जाता था, लेकिन योग अब आम लोगों के मानसिक और शारीरिक रोग मिटाने में लाभदाय सिद्ध हो रहा है।
स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज तो स्वस्थ और खुशहाल देश। देश ही नहीं दुनिया में भी योग का डंका बज रहा है। जाहिर इससे होने वाले फायदे से सभी परिचित हैं। आधुनिक युग में योग का महत्व और बढ़ गया है। इसकी मुख्य वजह व्यस्तता और मन की व्यग्रता है। आधुनिक मनुष्य को आज योग की ज्यादा आवश्यकता है।