
करवाचौथ 17 को: रोहिणी नक्षत्र और मंगल का है विशेष योग
भोपाल। सालाना करवाचौथ कार्तिक मास की चतुर्थी ( karwa chauth 2019 ) को मनाया जाता है। इस साल 17 अक्टूबर को मनेगा। इस बार करवाचौथ ( karwa chauth 2019 ) पर 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र और मंगल का विशेष योग बना है। यह संयोग करवाचौथ के पूजन को और अधिक मंगलकारी बना रहा है।
आचार्य यशवंत शास्त्री के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र का होना अपने आप में अद्भुत संयोग है। चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कंडेय और सत्यभासा योग बन रहा है।
यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी है।
आचार्य शास्त्री ने बताया कि चतुर्थी 17 अक्टूबर को की सुबह 6.48 शुरू होगी और अगले सुबह 7.29 बजे तक रहेगी। व्रत 6.21 बजे से रात 8.18 बजे, व्रत ( karwa vrat 2019 ) का समय 13 घंटे 56 मिनट रहेगा। करवाचौथ व्रत ( karwa chauth 2019 ) आने में भले ही 4 दिन शेष हैं, लेकिन बाजार में महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है।
वहीं जानकारों की मानें तो इस बार उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। इस बार चांद 8:18 बजे निकलेगा।
सदर बाजार, हाट रोड, नई सड़क स्थित शृंगार की दुकानों पर महिलाएं चूड़ी, बिंदी, कंगन आदि की खरीदारी कर रही हैं। इसी तरह साड़ी सेंटरों पर साड़ी और ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की खरीदारी शुरू हो गई है। अगले दो दिन दिन में और तेजी आ सकती है।
ये हैं करवाचौथ पूजन सामग्री
पूजन के लिए पीतल या मिट्टी का टोंटीदार करवा। करवा के लिए ढक्कन, दीप, बाती, कपूर, हल्दी, लोटा, करवा के ढक्कन में रखने गेहूं, लकड़ी का आसन, छलनी,कांस की तीलियां, दूध, अगरबत्ती, फूल, चंदन, शहद, शक्कर, प्रसाद, फल, मिठाई, दही, चूड़ी, कंघी सहित शृंगार की आवश्यक सामग्री। बाजार में ये सामग्री एक साथ भी मिलने लगी है।
करवाचौथ 2019: मां पार्वती के आशीर्वाद के लिए राशि के अनुसार पहनें कपड़े...
ज्योतिषों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, अगर आप इन शुभ संयोग में करवा चौथ के व्रत का शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं तो राशि के मुताबिक ही अपने कपड़ों का चयन करें। ऐसा करने से चंद्रमा और दूसरे ग्रहों की भी शुभ दृष्टि का खास लाभ पा सकते हैं।
जानिये कौन सी राशि वाले पहनें कौन से कपड़े ( lucky colour dress for karwa chauth pooja ) …
1. मेष राशि :
इस राशि की महिलाओं को लाल और गोल्डन कलर की साड़ी, लहंगा या फिर इस रंग का सूट पहनकर पूजा करनी चाहिए।
मान्यता - ऐसा करने से उनके लिए यह व्रत अधिक फलदायी होगा।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाओं कों करवा चौथ के दिन सिल्वर और लाल रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
मान्यता - इस रंग के कपड़े पहनकर महिलाएं पूजा करें तो उन्हें पति का अधिक प्यार मिलेगा।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए।
मान्यता- इससे उनके पति की आयु लंबी होगी और उनका व्रत भी सफल होगा।
4. कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को लाल-सफेद रंग की साड़ी और उसके साथ सतरंगी चूड़ियां पहनकर करवा मैया की पूजा करनी चाहिए। साथ ही भोग में भी सफेद बर्फी का प्रयोग करें।
मान्यता- इससे उनका व्रत पूर्ण होगा और पति का दोगुना प्यार मिलेगा।
5. सिंह राशि
ज्योतिष की माने तो सिंह राशि की महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी या फिर गोल्डन कलर के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।
मान्यता- राशि के अनुसार, कपड़े पहनने से भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।
6. कन्या राशि
कन्या राशि वाली महिलाएं लाल, हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहननी चाहिए।
मान्यता- ऐसा करने से उनके प्रणय संबंधों में मधुरता बढ़ जाएगी।
7. तुला राशि
तुला राशि की महिलाएं लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें तो अधिक शुभ होगा।
मान्यता- पति का प्रेम और साथ अधिक मिलेगा।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल, मैरून या फिर गोल्डन रंग की साड़ी या लहंगा पहनकर पूजा करनी चाहिए।
मान्यता- इससे पति-पत्नी के बीच प्यार में इजाफा होता है।
9. धनु राशि
धनु राशि की महिलाओं को पीले या फिर आसमानी रंग के ड्रेस पहनकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करनी चाहिए।
मान्यता- मां पार्वती उनकी मनोकामना जल्द पूरी करती हैं।
10. मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं के लिए राशि के अनुसार सबसे शुभ रंग इलेक्ट्रिक ब्लू है।
मान्यता- इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से महिलाओं पर माता पार्वती अधिक प्रसन्न होती हैं।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर या फिर दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।
मान्यता- इससे उनके गृहस्थ जीवन में सुख व शांति बनी रहेगी और माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलेगा।
12. मीन राशि
ज्योतिषों के अनुसार, मीन राशि की महिलाओं को लाल रंग या गोल्डन कलर या दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ होगा।
मान्यता- करवा चौथ पर यह रंग चुनना सौभाग्य वृद्धि कारक होगा।
Published on:
13 Oct 2019 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
