-शेयरिंग न करना
आजकल लोगों की व्यस्तताएं बढ़ गई हैं। इस वजह से कपल्स एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते हैं। इसी वजह से दोनों के बीच बातों का आदान प्रदान नहीं हो पाता। इसी के चलते लोगों के बीच कनफ्यूजन बढ़ता है, जिसके कारण झगड़े के हालात बनते हैं। एक दूसरे का अच्छा पार्टनर बनने के लिए थोड़ ही सही पर समय निकालें और एक दूसरे से बातें शेयर करें। इससे एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।
-टाइम गैप
आज के समय के कपल्स और पहले के कपल्स में काफी फर्क है। आज के कपल्स अक्सर दफ्तर या घर के बाहर अपना समय बिताते हैं। जबकि पहले के कपल्स अक्सर समय अपने पार्टनर के साथ या घर परिवार के साथ बिताते थे। इसलिए आज कल पति-पत्नि के बीच झगड़ों का ग्राफ बढ़ गया है।
-जिम्मेदारियां न बांटना
अगर एकल परिवार है तो जिम्मेदारियां बांट लें। सभी काम अपने महिला पार्टनर पर न छोड़ें। घर के कुछ कामों में उनका सहयोग करें। ऐसा करने से वे आपके साथ खुश रहेंगी और झगड़े की स्थितियां नहीं बनेंगी।
-खुशी के बहाने न खोजना
कई बार अधिक काम के बोझ से अपने पार्टनर के स्पेशल दिन जैसे बर्थ डे, मैरिज एनवर्सरी जैसे दिन को भूल जाते हैं। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। यह तनाव झगड़े में भी बदल सकता है। इसलिए इन तारीखों को याद रखें।
-एक दूसरे को कसूरवार ठहराना
अपने पार्टनर को रिश्ते के बोझ होने का एहसास न करवाएं। या किसी भी चीज के लिए अपने पार्टनर पर आरोप न लगाएं। ऐसी चीजें आगे चलकर आपके रिश्ते को भी खराब कर सकती है।
-पार्टनर को कुछ गलत कहना
अपने पार्टनर से हमेशा फ्री होकर बात करें। सारी बातें शेयर करें। लेकिन ऐसे शब्द न कहें जो उनके दिल को चोट पहुंचाता हो। रिश्ते में गुस्सा, रूठना, मनाना तो होता ही है। लेकिन इसके बीच कभी भी कोई अपशब्दों का प्रयोग न करें।
-पुरानी बातों पर लड़ना
किसी भी पुराने मुद्दे या पुरानी बातों को लेकर झगड़ा न करें। उस बात को हमेशा भूलने की कोशिश करें। कभी भी उस बात का एहसास अपने पार्टनर को दोबारा न होने दें। अगर आप पुरानी बातों पर लड़ेेंगे तो आपके रिश्ते की मजबूती खत्म हो जाएगी।
-रिश्तों में दोस्ती का भाव न बनाना
रिश्ते में दोस्ती का भाव भी रखना चाहिए क्योंकि अच्छे दोस्त हमेशा लड़ते झगड़ते हैं पर प्यार भी करते हैं। गलती माफ करते हैं। और बिना किसी शर्त के दोस्ती निभाते हैं। अपने रिश्ते में इन सारे तत्वों को जगह दें। और अपने रिश्ते में दोस्ती बनाए रखें।