
जहां प्रधानमंत्री घूमने गए, क्या आप भी वहां जाना चाहते हैं?
दुनिया के खूबसूरत राज्यों में से एक भारत का लक्षद्वीप हमेशा से ही देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से लक्षद्वीप घूमने की अपील क्या की, लक्षद्वीप जाने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। आप भी ट्रेन या फ्लाइट से लक्षद्वीप का सफर तय कर सकते हैं। वो भी कम खर्च में।
मध्यप्रदेश से लक्षद्वीप कैसे जाएं और कौन सी ट्रेन से जाएं। कितना किराया और कितना समय लगेगा वह भी इस खबर में जानने को मिलेगा। पेश है patrika.com पर पूरी जानकारी...।
भोपाल से सीधे पहुंचे एर्नाकुलम
यदि आप लक्षद्वीप घूमना चाहते हैं तो सबसे पहले भोपाल से मंगला एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करवा लें। आपको एर्नाकुलम तक रिजर्वेशन करवाना है। यह ट्रेन का अंतिम स्टेशन है। अर्नाकुलम जाने के लिए हिमसागर एक्सप्रे, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें मध्यप्रदेश से गुजरती हैं। इन ट्रेनों में फरवरी माह का भी रिजर्वेशन उपलब्ध है।
भोपाल से चार ट्रेनें
KERALA EXPRESS (12626)
MILLENIUM EXP (12646)
RAPTI SAGAR EXP (12521)
MNGLA LKSDP EXP (12618)
35 घंटों का है सफर
भोपाल से लक्षद्वीप का सफर करीब 35 घंटों का है। यह ट्रेन कई राज्यों से होते हुए केरला पहुंचती है। ट्रेन से जाने में किराया भी कम लगता है और विभिन्न राज्यों की संस्कृति भी देख सकते हैं। साथ ही तरह-तरह के व्यंजन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
यह है किराया
भोपाल से एर्नाकुलम तक
स्लीपर में 855
एसी-3 इकॉनामी 2115
एसी-3 2215
एसी-2 3215
एसी-1 5285
एर्नाकुलम से कैसे पहुंचे लक्षद्वीप
ट्रेन का सफर पूरा करते हुए आप केरल के तटीय शहर एर्नाकुलम पहुंच जाएंगे। इसके बाद यहां से दो रास्ते हैं। एक हवाई मार्ग और दूसरा पानी के जहाज का। यानी सी रूट का। पानी के जहाज से शिपिंग कार्पोरेशन आफ इंडिया की ओर से कोच्चि से नौका सेवाओं के कई ऑप्शन है। इस मार्ग से 12 से 20 घंटे में आप लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं। 7 हजार इस रूट पर सर्विस देते हैं, इनमें एमवी अमिनदीवी, एमवी अरब सागर, एमवी भारत सीमा, एमवी द्वीप सेतु, एमवी कावारत्ती, एमवी लक्षद्वीप सागर और एमवी मिनिकॉय शामिल है। इनमें सभी में श्रेणियों के हिसाब से किराया अलग-अलग है।
कोच्चि से हवाई सफर
आप कोच्चि से लक्षद्वीप के अगत्ती एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। कोच्चि के एयरपोर्ट से अगत्ती के लिए नियमित फ्लाइट्स हैं। वहां से डेढ़ घंटे में आप कोच्चि से अगत्ती पहुंच सकते हैं। इसके अलावा देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई से भी सीधी फ्लाइट्स हैं।
Updated on:
09 Jan 2024 03:50 pm
Published on:
09 Jan 2024 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
