
एमपी में मौसम तेजी से बदला
एमपी में मौसम तेजी से बदला है। राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को सुबह हिल स्टेशन पचमढ़ी में ओस की बूंदे जम गईं। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियश पर जा पहुंचा। इधर राजधानी भोपाल में दिसंबर के 9 दिन बीतने के बावजूद अभी तक रात में कड़कड़ाती सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है।
पिछले दस सालों का ट्रेंड देखें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में शहर का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहा है, जबकि इस साल अब तक एक बार भी ऐसी स्थिति दिखाई नहीं दी है। दिसंबर में इस साल शनिवार को पहली बार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंचा है, हालांकि अगले दो तीन दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नमी के कारण उत्तर पूर्वी हवाओं के बाद भी तेजी से तापमान में गिरावट नहीं हो रही है लेकिन अब स्थिति बदल रही है। मौसम शुष्क होने के साथ नमी खत्म होगी और तापमान में तेजी से गिरावट की उम्मीद है।
न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट
शहर में दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ा है। अधिकांश समय तापमान 17 से 18 डिग्री तक था, जिसके कारण रात में तेज सर्दी का अहसास नहीं हो रहा था। धूप खिलने के साथ ही तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 14.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 25.8 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया था।
अगले दो दिन गिरावट, 15 के बाद तेजी से
मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। ऐसे में अगले दो तीन दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है। इस समय हवा का रुख उत्तर पूर्वी चल रहा है, अगर यह पूरी तरह से उत्तरी होता है, तो तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। अगले दो तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसके बाद 11 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।
पिछले दस सालों में शुरुआती 10 दिनों में न्यूनतम तापमान की स्थिति
9 दिसंबर 2023 14.1
8 दिसंबर 2022 8.6
4 दिसंबर 2021 12.6
3 दिसंबर 2020 10.6
6 दिसंबर 2019 11.8
1 दिसंबर 2018 11.8
1 दिसंबर 2017 12
5 दिसंबर 2016 9.5
6 दिसंबर 2015 10.8
7 दिसंबर 2014 10.9
7 दिसंबर 2013 9.6
Published on:
10 Dec 2023 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
