
Relief from Forest Department for Husband of Former CS (IAS) Veera Rana (Photo Source- Patrika)
Forest Department Transfer :मध्य प्रदेश वन विभाग ने भारतीय वन सेवा के 28 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक विभाष कुमार ठाकुर को वन मुख्यालय की संरक्षण शाखा से हटाकर अनुसंधान एवं विस्तार शाखा का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, संजय टाइगर रिजर्व, सीधी के क्षेत्र संचालक अमित कुमार दुबे को एपीसीसीएफ संरक्षण, वन मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। साथ ही, बांधवगढ़ और कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालकों के भी तबादले किए गए हैं।
वन विभाग मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ क्षितिज कुमार को भोपाल वन वृत्त का वन संरक्षक बनाया गया है। वहीं, राज्य वन विकास निगम, विभिन्न वन वृत्तों, कार्य आयोजना इकाइयों और डीएफओ स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।
वन विभाग ने इसी आदेश में प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत राज्य वन सेवा के 20 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं, जिससे विभागीय प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे।
अधिकारी का नाम------------------------------मौजूदा पदस्थापना--------------------------------नई पदस्थापना
-विभाष कुमार ठाकुर-------------पीसीसीएफ संरक्षण, वन मुख्यालय भोपाल------------------पीसीसीएफ अनुसंधान एवं विस्तार, वन मुख्यालय भोपाल
-अमित कुमार दुबे------------एपीसीसीएफ, क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी--------एपीसीसीएफ संरक्षण, वन मुख्यालय भोपाल
-प्रफुल नीरज गुलाबराव फुलझेले----सीसीएफ राज्य लघुवनोजन संघ भोपाल----------------सीसीएफ राज्य वन विकास निगम भोपाल
-मस्तराम बघेल ------------------सीसीएफ उज्जैन वृत्त--------------सीसीएफ जबलपुर वृत्त
-कमल अरोरा-------------------सीएफ जबलपुर वृत्त------------------सीएफ छिंदवाड़ा वृत्त
-मधु व्ही राज------------------सीएफ छिंदवाड़ा वृत्त------------------सीएफ बैतूल वृत्त
-आलोक पाठक---------------सीएफ राज्य वन विकास निगम भोपाल--------------------------सीएफ उज्जैन वृत्त
-बासु कनौजिया----------------सीएफ बैतूल वृत्त---------------------------सीएफ खंडवा वृत्त
-क्षितिज कुमार----------------विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वन विभाग-----------------------सीएफ भोपाल वृत्त
-विपिन कुमार पटेल-----------------डीएफओ अनूपपुर--------------------डीएफओ कार्य आयोजना जबलपुर
-प्रदीप मिश्रा---------------------डीएफओ इंदौर--------------------------डीएफओ कार्य आयोजना इकाई बैतूल
-अब्दुल अलीम अंसारी-----------डीएफओ नौरादेही वन्यप्राणी---------------------डीएफओ कार्य आयोजना इकाई सिवनी
-नरेश कुमार दोहरे--------------------डीएफओ रतलाम------------------------उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय भोपाल
-प्रकाश कुमार वर्मा------------------उप संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया--------------------उप संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला
-अनिल चौपड़ा---------------------डीएफओ हरदा--------------------------उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय भोपाल
-पुनील गोयल---------------------उप संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला-------------------उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी
-अंकित पांडेय---------------------डीएफओ ग्वालियर--------------------विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वन विभाग
-गौरव शर्मा-----------------------डीएफओ कटनी------------------------डीएफओ नर्मदापुरम
-पुनीत सोनकर-------------------डीएफओ डिंडोरी----------------------डीएफओ जबलपुर
-अशोक सोलंकी------------------उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय भोपाल------------डीएफओ डिंडोरी
-रजनीश कुमार सिंह------------उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी--------------------डीएफओ नौरादेही वन्यप्राणी
-गर्वित गंगवार-------------------डीएफओ उत्तर पन्ना----------------डीएफओ कटनी
-मयंक गुर्जर----------------------डीएफओ नर्मदापुरम------------------उप वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख मुख्यालय भोपाल
-स्वरूप दीक्षित--------------------उप वन संरक्षक, ईको पर्यटन विकास बोर्डभोपाल--------------------डीएफओ पूर्व छिंदवाड़ा
-रिषी मिश्रा-------------------------डीएफओ जबलपुर--------------------डीएफओ छतरपुर
-सर्वेश सोनवानी---------------डीएफओ छतरपुर----------------------डीएफओ जनसंपर्क एवं विक्रय डिपो, नई दिल्ली
-डेविड व्यंकटराव------------------उप वन संरक्षक, राज्य वन विकास निगम भोपाल-------------------------डीएफओ अनूपपुर
-अरिहंत कोचर डीएफओ दक्षिण बालाघाट उत्पादन----------------------------डीएफओ दक्षिण बैतूल
Published on:
08 Jan 2026 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
