7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में भीषण आग, तीसरे फ्लोर पर फंसे लोग, भयंकर लपटों के बीच एक परिवार को निकाला

huge fire broke out in the Housing Board Colony of Karond in Bhopal भोपाल के करोंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भीषण आग लगी

2 min read
Google source verification
huge fire broke out in the Housing Board Colony of Karond in Bhopal

huge fire broke out in the Housing Board Colony of Karond in Bhopal

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में कई लोग फंस गए। भयंकर लपटों के कारण तीन मंजिला बिल्डिंग में नीचे उतरने का कोई साहस नहीं कर सका। भोपाल के करोंद क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 3 बजे यह आगजनी हुई। बिल्डिंग में सो रहे लोग आग के बीच फंसे रहे गए। बिल्डिंग की तीसरी फ्लोर पर बच्चों, बुजुर्ग और महिलाओं सहित 9 लोग फंस गए जिन्हें बमुश्किल सुरक्षित निकाला जा सका।

करोंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित बिल्डिंग में देर रात आग लग गई। आग में एक परिवार फंस गया जिनका साड़ी से बांधकर रेस्क्यू किया गया। परिवार में 1 बुजुर्ग और 5 बच्चे सहित कुल 9 लोग थे। सभी लोगों को एक एक कर साड़ी से बांधकर निकाला गया। इधर भीषण आग पर काबू पाने के लिए 10 दमकलें आईं। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें : एमपी के बड़े अफसर को ड्राइवरों ने हटवा दिया, सरकार ने कलेक्टर बनाया तो फिर मच गया बवाल

यह भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा फैसला, 3 हजार किमी लंबे अप-डाउन ट्रेक पर होगी फेंसिंग, बनेगी बाउंड्री वॉल

फायर फाइटर्स ने बताया कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर कबाड़ का गोदाम है जिसमें आग लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया जिससे बचाव कार्य शुरू हो गया।

बिल्डिंग में ऊपर जाने के रास्ता पर आग की भयंकर लपटें थीं। ऐसे में परिवार को निकालने के लिए दमकल की सीढ़ियों से निशातपुरा थाने के आरक्षक योगेश सिंह छत पर पहुंचे और परिजनों को बाहर निकाला। फिर पड़ोस में रहनेवाले जिम संचालक मोहम्मद रजी ने लोगों को साड़ी से अपने शरीर से बांधकर नीचे उतारा।

गोदाम मालिक मंजूर खान का ही परिवार आग में थर्ड फ्लोर पर फंस गया था। हिना, शाहीन बी, हुमैरा बी, बुजुर्ग इकराम खान के साथ बच्चे अफरान, सादिल, जुनेरा, यामीन और 6 हालिमा फंस गए थे। सबसे पहले दिव्यांग इकराम को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद अन्य परिजनों को उतारा।