
भोपाल। राजधानी के राजाभोज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को प्रबंधन की भारी लारवाही सामने आई। एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट से भोपाल आए यात्रियों के लगेज को बीच रास्ते में ही पटक कर ट्रॉली चालक अन्य फ्लाइट के यात्रियों का लगेज लेने चला गया। इस उठापटक में कई यात्रियों के सूटकेस टूट गए। बैग भी फट गए। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई633 सुबह राजाभोज एयरपोर्ट पर आई थी, जिसका सामान ट्रॉली से लाया जा रहा था। यात्रियों का अरोप है कि तभी जेट की फ्लाइट भी आई थी, जिसके लिए ऐसा किया गया।
दिल्ली में मौसम खराब परेशान होते रहे यात्री
शुक्रवार शाम दिल्ली में तेज बारिश की वजह से घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। खराब मौसम के कारण दिल्ली से भोपाल आने वाली एअर इंडिया और जेट एयरवेज की उड़ानें देरी से पहुंची। मौसम को देखते हुए दिल्ली एटीसी ने विमानों को उड़ान की अनुमति नहीं दी। भोपाल आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट तीन घंटे देरी से पहुंची। वहीं जेट एयरवेज की फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से 10.10 बजे भोपाल आई।
यात्रियों ने बैगेज टूटने की शिकायत की है। एयरपोर्ट हैंडलिंग मैनेजर से बात कर लीजिए।
-आरके मल्होत्रा, एयरपोर्ट मैनेजर एयर इंडिया
लगेज की ट्राली पलट गई थी। कुछ यात्रियों का सामान टूटा है। चालक को वार्निंग दी गई है।
-एसके त्रिपाठी, हैंडलिंग मैनेजर एयर इंडिया
थर्ड रेलवे लाइन के लिए रेलवे ने मांगी 185 एकड़ जमीन
रामगंजमंडी से लेकर भोपाल तक बिछाई जा रही रेलवे की तीसरी लाइन के लिए हुजूर तहसील के आठ गांवों की १८५ एकड़ जमीन ली जाएगी। तीसरी रेलवे लाइन के लिए जो जमीन मांगी गई है, उसमें ज्यादातर हिस्सा निजी खेतों का है। कम हिस्सा ही सरकारी रकबा है। इस संबंध में एसडीएम हुजूर ने भू अर्जन की कार्रवाई के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। जिन लोगों की जमीनें इसमें आएंगी उन्हें कलेक्टर गाइडलाइन से दो गुना मुआवजा दिया जाएगा।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर सी थर्ड की तरफ से मिले प्रस्ताव के बाद हुजूर तहसील के ग्राम भौंरी, मीरपुर, मुगालियाहाट, दौलतपुर, झिरनिया, खिरकिया, परवलिया, बरखेड़ाबोंदर में 185 एकड़ जमीन का भू अर्जन का कार्य होना है। रेलवे जल्द ही इस जमीन को एक्वायर करना चाहता है। क्योंकि रामगंजमंडी की तरफ से काम शुरू हो चुका है। हुजूर तहसील के अधिकारी सर्वे को पूरा करने के बाद जमीन का भूअर्जन का कार्य शुरू करेंगे। एसडीएम हुजूर अतुल सिंह न बताया कि जल्द ही काम को पूरा कर लिया जाएगा।
Published on:
07 Apr 2018 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
