प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव कर रहे हैं। ग्वालियर में 8500 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में रीजनल कॉन्क्लेव और मुंबई, बेंगलुरू और कोयंबटूर में रोड शो में अब तक 1.80 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। इससे डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। अब सागर, रीवा और भोपाल में रीजनल कॉन्क्ले और इसके बाद ग्लोबल समिट के आयोजन किए जाएंगे। ये प्रदेश के आर्थिक विकास में मील के पत्थर सिद्ध होंगे। रोजगार के नए अवसर सृजित कर अगले 5 साल में वार्षिक बजट 3.5 लाख करोड़ से 7 लाख करोड़ ले जाएंगे।
-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री (दिल्ली में मीडिया से बोले)