11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर से ‘घर’ आया पति… गुस्से में पत्नी ने काट डाली ‘नाक’

MP News: पत्नी ने शक के चलते दांत से पति की नाक काट दी। घायल हालत में कारोबारी पति पुलिस थाने पहुंचा ....

less than 1 minute read
Google source verification
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News:एमपी में भोपाल के बजरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने शक के चलते दांत से पति की नाक काट दी। घायल हालत में कारोबारी पति पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि पीड़ित पति सत्यम पाउडर फर्म का मालिक है। शादी को दस साल होने के बाद भी पत्नी को पति पर शक रहता था। जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली बार नहीं था, दोनों के बीच पहले भी शक के चलते कई बार झगड़े हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को नए तरीके से लेनी होगी 'छुट्टी', नहीं तो कटेगी 'सैलरी'

पत्नी ने देर से आने पर सवाल किए तो दोनों में हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। पति किसी काम के चलते देर से घर लौटा था, इसी बात को लेकर पत्नी ने सवाल किए तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने पति की नाक को दांत से काट लिया। जिससे नाक का हिस्सा अलग हो गया और पति बुरी तरह घायल हो गया।

घायल अवस्था में कारोबारी बजरिया थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।